मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

-द्वारका सेक्टर-23 थाना पुलिस ने स्नैच किया मोबाइल -चोरी का दूसरा फोन और तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं -आरोपी पर पहले से 8 आपराधिक मामले दर्ज

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  द्वारका जिले की थाना सेक्टर-23 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्नैच किया गया मोबाइल फोन, एक चोरी का मोबाइल फोन और तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपिन उर्फ काले उर्फ बंदर (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पहले से आठ आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है।

मोबाइल स्नैचिंग की वारदात के बाद शुरू हुई जांच
पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को बामनौली, सेक्टर-28 द्वारका के पास एक व्यक्ति से मोबाइल फोन स्नैच कर लिया गया था। शिकायत के आधार पर 4 जुलाई 2026 को थाना सेक्टर-23 में ई-एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।

50 से अधिक CCTV कैमरों की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस
मामले की जांच के लिए एसएचओ इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार छिल्लर के निर्देशन और एसीपी किशोर कुमार के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल से लेकर हरियाणा के झज्जर जिले के जसौर खेड़ी तक करीब 50 से 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी फिलहाल कापसहेड़ा, दिल्ली में रह रहा है। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी स्नैच किया गया मोबाइल बेचने आने वाला है।

जाल बिछाकर किया गिरफ्तार
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने डाबड़ी-गुरुग्राम रोड स्थित ओमैक्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-23 के सामने जाल बिछाया और आरोपी विपिन उर्फ काले को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से स्नैच किया गया मोबाइल फोन और एक अन्य चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। जांच में दूसरा मोबाइल थाना द्वारका नॉर्थ में दर्ज चोरी के मामले का निकला।

तीन चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद
पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की, जो थाना वसंत कुंज साउथ क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसके अलावा आरोपी की निशानदेही पर सेक्टर-25 मेट्रो पार्किंग से दो और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

नशे की लत पूरी करने के लिए करता था अपराध
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। पढ़ाई छोड़ने के बाद वह गलत संगत में पड़ गया और नशे का आदी हो गया। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने चोरी और मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। उसने पिछले दो-तीन महीनों में कई वारदातें करने की बात भी कबूल की है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और उसके अन्य साथियों व चोरी के नेटवर्क के संबंध में जांच की जा रही है।

द्वारका पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और चोरी, स्नैचिंग व वाहन चोरी जैसी वारदातों में शामिल बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox