”ऑपरेशन मिलाप के तहत द्वारका पुलिस ने तीन लापता बच्चों को सुरक्षित परिवार से मिलाया”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

”ऑपरेशन मिलाप के तहत द्वारका पुलिस ने तीन लापता बच्चों को सुरक्षित परिवार से मिलाया”

-सेक्टर-23 थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV और स्थानीय जांच की मदद से कुछ ही घंटों में तीनों बच्चों का सकुशल पता लगाया

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  द्वारका जिले की थाना सेक्टर-23 पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत सराहनीय कार्रवाई करते हुए लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर उनके परिवारों से मिला दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी जांच और स्थानीय स्तर पर लगातार किए गए प्रयासों के चलते बच्चों को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया गया।

द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पल सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि, 18 जुलाई 2026 को थाना सेक्टर-23 में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें तीन नाबालिग बच्चों के लापता होने की सूचना दी गई। शिकायतकर्ता रिंकी, निवासी बोलाराम कॉलोनी, पोचनपुर, द्वारका ने बताया कि उनके तीन बच्चे घर से खेलने के लिए निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-23 पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। एसएचओ सेक्टर-23 के नेतृत्व और एसीपी द्वारका के मार्गदर्शन में एसआई नवीन यादव और हेड कांस्टेबल विनोद सहित पुलिस टीम ने बच्चों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया।

जांच के दौरान पुलिस ने कंट्रोल रूम के माध्यम से बच्चों की जानकारी सभी संबंधित पुलिस इकाइयों को प्रसारित की। आसपास के थानों से संपर्क कर जानकारी साझा की गई। इसके अलावा ZIPNET और NCRB पोर्टल पर बच्चों की तस्वीरों और विवरण का मिलान किया गया। स्थानीय स्तर पर व्यापक पूछताछ की गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई।

लगातार प्रयासों और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने तीनों बच्चों को पोचनपुर स्थित होली चौक के पास सुरक्षित अवस्था में खोज निकाला। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और सत्यापन के बाद बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ पाए गए और उनकी शारीरिक तथा मानसिक स्थिति सामान्य थी। बच्चों के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और द्वारका पुलिस की तत्परता व संवेदनशीलता की सराहना की।

द्वारका जिला पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चों को जल्द से जल्द उनके परिवारों से मिलाने के लिए विशेष प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाती है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox