
क्रिकेट/अनीशा चौहान/- एशिया कप के ग्रुप-बी मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर सुपर-4 में जगह तो बना ली, लेकिन इस जीत की खुशी टीम के चेहरे पर नहीं दिखी। वजह थी टीम के युवा ऑलराउंडर दुनिथ वेलालगे का व्यक्तिगत दुख। दरअसल, मैच के दौरान ही दुनिथ के पिता सुरांग वेलालगे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह खबर उन्हें मैच खत्म होने के बाद कोच सनथ जयसूर्या ने दी, जिसके बाद माहौल गमगीन हो गया।
मैच के बाद आई दुखद खबर
अफगानिस्तान के खिलाफ जीत का जश्न मन ही रहा था कि टीम का उत्साह मातम में बदल गया। जैसे ही कोच जयसूर्या ने दुनिथ को पिता की मौत की खबर सुनाई, वह भावुक हो उठे। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें कोच जयसूर्या उन्हें कंधे पर हाथ रखकर सांत्वना देते नजर आए। जानकारी के अनुसार, सुरांग वेलालगे खुद भी क्रिकेटर रह चुके थे और प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज के कप्तान थे, हालांकि उन्हें श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला।
कमेंट्री बॉक्स से भी पहुंची संवेदनाएं
इस घटना पर लाइव कमेंट्री के दौरान पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी रसेल अर्नाल्ड ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “दुनिथ के पिता सुरंगा का निधन बेहद दुखद है। वे शानदार क्रिकेटर और अपने दौर में कॉलेज टीम के कप्तान थे। हमारी पूरी संवेदनाएं दुनिथ और उनके परिवार के साथ हैं।”
मैदान पर वेलालगे का प्रदर्शन
इस मुकाबले में दुनिथ वेलालगे का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने 4 ओवर में 49 रन दिए और सिर्फ 1 विकेट ले सके। खास बात यह रही कि उनके एक ओवर में मोहम्मद नबी ने लगातार 5 छक्के जड़ दिए। वहीं, बल्लेबाजी में कुसल मेंडिस ने शानदार 74 रनों की पारी खेलकर श्रीलंका को जीत दिलाई। अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 169 रन बनाए थे, जिसका पीछा श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर कर लिया।
जीत के बीच छाया मातम
श्रीलंकाई टीम ने भले ही सुपर-4 में जगह बना ली हो, लेकिन दुनिथ वेलालगे के पिता के निधन की खबर ने टीम और फैंस दोनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। क्रिकेट जगत से दुनिथ और उनके परिवार के लिए संवेदनाएं लगातार व्यक्त की जा रही हैं।





More Stories
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
गणेश विसर्जन करते ही नहर में समा गए 3 युवक, कैमरे में कैद हुआ पूरा हादसा
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”