
मानसी शर्मा /- साउथ के सुपस्टार विजय देवरकोंडा आज परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनके फैंस दुनिया के हर कोने में हैं। विजय ने अपनी फिल्मों के जरिए एक अलग मुकाम हासिल किया है। जब भी उनकी फिल्म सिनेमाघरों में आती है, तो ब्लॉकबस्टर हो जाती है। हालांकि, जितनी उनकी फिल्म की चर्चा होती है। उससे कहीं ज्यादा चर्चा उनके निजी जीवन पर होती है। हम बात कर रहे हैं विजय देवरकोंडा का रश्मिका मंधाना संग अफेयर की खबरों का। अब इस पर खुद विजय ने चुप्पी तोड़ी है।
विजय ने रिलेशनशिप किया कन्फर्म
विजय देवरकोंडा ने हाल ही में एक चैनल को इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं 35 साल का हूं, क्या मैं इस उम्र मे सिंगल रहूंगा? विजय ने कहा कि मैंने भी अपनी को-स्टार को डेट किया है। उन्होंने कहा कि मेरा प्यार बिना शर्ता वाला नहीं है। क्योंकि, प्यार में कुछ अपेक्षाएं जुड़ी होती है। आगे कहा कि, मुझे पता है कि प्यार करने पर कैसा महसूस होता है और प्यार करना क्या होता है? विजय ने कहा कि मैं बिना शर्तों वाला प्यार नहीं जानता। मुझे लगता है कि प्यार कुछ ओवर-रोमांटिक हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस रश्मिका मंधाना संग अपना अफेयर कन्फर्म कर दिया है।
शादी को लेकर क्या कहा?
वहीं, जब उनसे शादी करने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए शादी काफी चैलेंजिंग होती है। शादी किसी के करियर के बीच में नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए शादी मुश्किल है। विजय ने कहा कि शादी इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस पेशे में हैं। अब ये देखना होगा की विजय शादी कब करते हैं। वहीं, उनकी अगली फिल्म वीडी 12 अगले साल मार्च में रिलीज होगी।





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।