“किसके चेहरे पर AAP लड़ेगी दिल्ली विधानसभा चुनाव”, सत्येंद्र जैन का बड़ा बयान आया सामने

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“किसके चेहरे पर AAP लड़ेगी दिल्ली विधानसभा चुनाव”, सत्येंद्र जैन का बड़ा बयान आया सामने

मानसी शर्मा /-  महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही दिल्ली में राजनीतिक हलचल शुरु हो गई है। फरवरी में दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने की आशंका जताई जा रही है। आम आदमी पार्टी ने तो प्रचार-प्रसार भी शुरु कर दिया है। इस बीच गुरुवार को AAP ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इसके साथ ही दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप के दिग्गज नेता सत्यैंद्र जैन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने 2025 विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरा कौन होगा, इस सवाल को लेकर उन्होंने दो टूक जवाब दिया है।

किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगी AAP?

हाल ही में एक इंटरव्यू में सत्येंद्र जैन ने बताया कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर लड़ेगी। उन्होंने कहा, “दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल पर भरोसा करते हैं। उनके नेतृत्व में ही दिल्ली ने बीते कई सालों में विकास के नए आयाम छुए हैं। इसलिए पार्टी ने तय किया है कि चुनाव के दौरान केजरीवाल ही हमारा चेहरा रहेंगे।”

साथ ही उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व क्षमता और ‘आप’ का विकास मॉडल, खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली-पानी जैसे मुद्दों पर केंद्रित रहा है।सत्येंद्र जैन ने कहा कि पिछले कार्यकाल में पार्टी ने इन क्षेत्रों में ऐतिहासिक काम किए हैं। जनता के बीच इसे मुख्य एजेंडा बनाकर ‘आप’ चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि हालांकि आतिशी मुख्यमंत्री हैं, लेकिन चुनाव में मुख्य चेहरा केजरीवाल रहेंगे। हालांकि, सीएम का चयन विधायकों के द्वारा चुनाव के बाद किया जाएगा।

2025 का चुनाव होगा रोमांचक

बता दें, दिल्ली में पिछले 10 सालों से अरविंद केजरीवाल की सरकार है। इस दौरान उनपर कई गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे। और केजरीवाल सहित AAP सरकार के दो अन्य मंत्री कई महीनों तक जेल में रहे। हालांकि, वर्तमान में सभी जमानत पर जेल से बाहर हैं। वहीं, भाजपा और कांग्रेस इस मुद्दे को भुनाने में लगी है। कांग्रेस एक दशक के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी के लिए दिल्ली न्याय यात्रा निकाल रही है।

वहीं, भाजपा भी अपने तीन दशक के वनवास को खत्म करके आगामी विधानसभा चुनाव जीतने की कोशिश में लगी है। हालांकि, अभी भाजपा की ओर से कोई भी यात्रा नहीं निकाली गई है। लेकिन भाजपा 10 सालों से मुख्य विपक्ष की भूमिका में दिखाई दे रही है। ऐसे में भाजपा नेताओं को यह विश्वास है कि केजरीवाल तीसरी बार सत्ता में नहीं आ पाएंगे। बीते लोकसभा चुनाव में आप और कांग्रेस साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरी थी लेकिन इसके बाद भी भाजपा ने सभी 7 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox