नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक 55 वर्षीय महिला ने चलती मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की कोशिश की है। यह घटना दोपहर करीब 1ः25 बजे हुई, जिसके बाद मेट्रो सेवाएं कुछ देर के लिए बाधित रहीं। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ट्रेन के सामने कूदी महिला
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, रिठाला की ओर जा रही मेट्रो ट्रेन जैसे ही सीलमपुर स्टेशन पर पहुंची, महिला ने अचानक पटरियों पर छलांग लगा दी। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की और उसे ट्रेन के नीचे से निकाला। उस समय महिला बेहोश हो चुकी थी। दिल्ली मेट्रो कंट्रोल रूम ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाई और शास्त्री पार्क स्थित मेट्रो रेल पुलिस इकाई को सूचित किया। महिला को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस के अनुसार, महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, क्योंकि वह अकेली थी और उसके पास कोई बैग या पहचान पत्र नहीं मिला। दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया। मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
15-20 मिनट मेट्रो सेवा में हुई देरी
इस घटना के कारण दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर करीब 15-20 मिनट तक सेवाएं बाधित रहीं। रेड लाइन दिल्ली के रिठाला को गाजियाबाद के शहीद स्थल (नया बस अड्डा) से जोड़ती है। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि महिला को ट्रैक से हटाने के बाद सेवाएं सामान्य कर दी गईं। इस तरह की घटनाएं मेट्रो सेवाओं और यात्रियों के लिए असुविधा का कारण बनती हैं।


More Stories
विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने उजवा गाँव में चलाया वृक्षारोपण महाअभियान
नजफगढ़ ज़ोन को मिला नया नेतृत्व, जयवीर राणा बने चेयरमैन, सुषमा पवन राठी डिप्टी चेयरमैन!
US-India Trade Deal के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को बहादुरगढ़ बॉर्डर पर रोका!
एनएचआरडीएफ के पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का समापन, 10 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
”द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद”
द्वारका पुलिस ने 350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा!