
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर कनॉट प्लेस स्थित श्री गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की है। उन्होंने भगवान गणेश से दिल्ली की समृद्धि और जनता के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

रेखा ने पूजा एवं दर्शन कर लिया आशीर्वाद
सीएम रेखा ने एक्स पर पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, “ आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर कनॉट प्लेस स्थित श्री गणेश मंदिर में पूजा एवं दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंगलमूर्ति गणपति के अनेक रूप जीवन में बुद्धि, विवेक, सफलता और समृद्धि का वरदान देते हैं। उनकी महिमा ही ऐसी है कि जहाँ विनायक विराजते हैं, वहाँ आनंद, सौभाग्य और मंगल का वास होता है। हे गणपति बाप्पा, दिल्ली के हर घर-आँगन को अपने आशीष से आलोकित करें और सबके जीवन में नई सफलताएँ, नई खुशियाँ भर दें। गणपति बाप्पा मोरया!

सीएम का संदेशः गणपति बप्पा से दिल्ली के लिए प्रार्थना
इसके साथ ही रेखा गुप्ता ने दिल्ली के प्राचीन शिव मंदिर में भी पूजा की। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मैं देशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। भगवान गणेश दिल्ली के विकास कार्यों को बिना किसी बाधा के पूरा करने में हमारी मदद करें और दिल्ली को समृद्ध बनाएं।” यह दौरा उनके धार्मिक और सामाजिक जुड़ाव को दर्शाता है।
दिल्ली का ऐतिहासिक स्थल है गणेश मंदिर
कनॉट प्लेस का श्री गणेश मंदिर दिल्ली के सबसे पुराने और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। बाबा खड़क सिंह मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास स्थित यह मंदिर विशेष रूप से दक्षिण भारतीय भक्तों के बीच लोकप्रिय है। गणेश चतुर्थी के दौरान मंदिर को फूलों, रोशनी और रंग-बिरंगे कपड़ों से सजाया गया था, जिसने भक्तों के बीच उत्साह बढ़ाया। सीएम रेखा गुप्ता ने यहां पारंपरिक पूजा की और भगवान गणेश को मोदक, नारियल और फूल अर्पित किए।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
दिल्ली में पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी, सभी स्कूलों के लिए सरकार ने जारी किए आदेश
गाजियाबाद में कलयुगी बेटे ने रिश्ते को किया शर्मसार, धारदार हथियार से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट
दीपावली पर दिल्ली में प्रदूषण का डबल अटैक: 23 इलाकों की AQI 400 पार, एनसीआर में बढ़ सकती है GRAP की पाबंदियां
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़