मुंबई में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो वरिष्ठ महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुंबई में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो वरिष्ठ महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार

-मॉडल को एक रात के मिलते थे 3 लाख रुपये तक, दोनो वरिष्ठ महिलायें करती दी सौदा तय

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/शिव कुमार यादव/- मुंबई के अंधेरी वेस्ट के एक पॉश इलाके में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने दो वरिष्ठ महिलाओं सहित तीन अन्य महिलाओं को गिरफ्तार किया है। साथ ही तीन मॉडल को भी पुलिस द्वारा रेस्क्यू किया गया।
                    पुलिस ने बताया कि मॉडल को एक रात के लिए 2 से 3 लाख रुपये मिलते थे। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अब पुलिस इस गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों को तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। माना जा रहा है कि इस मामले से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। 

हाई प्रोफाइल तरीके से चलता था सेक्स रैकेट
बताया जा रहा है कि यह सेक्स रैकेट को बड़े ही हाई प्रोफाइल तरीके से चलता था। अंबोली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी महिलाओं में से दो आरोपी महिलाएं बुजुर्ग हैं, जिनकी उम्र 65 साल है। ये बॉलीवुड के बड़ी बड़ी पार्टियों में शामिल होती हैं। पार्टी के दौरान ये महिला उन मॉडल और टीवी कलाकार से संपर्क करती हैं, जिन्हें पैसों की जरूरत होती है। 

पुलिस ने भंड़ाफोड़ करने के लिए बिछाया जाल 
शुरुआत में पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनों महिला आरोपी में से एक ने ज्योतिषी होने का दावा करती है। वह कथित तौर पर देह व्यापार में शामिल है। इस सूचना पर मुंबई पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और 5 अप्रैल की रात सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए जाल बिछाया। फिर अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में एक इमारत की चौथी मंजिल पर फ्लैट नंबर 405 पर छापेमारी की। 

दो बुजुर्ग महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
पुलिस ने मौके से 65 साल की सुनीता झा, 64 साल की मधु के अलावा 31 साल की ट्विंकल झा सहित तीन महिलाओं को मौके से पकड़ा। आरोपी महिला मुंबई के अंधेरी वेस्ट की एक पॉश इमारत में रहती थी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।  

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox