दिल्ली पुलिस ने हाईवे पर ट्रक लूटने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस ने हाईवे पर ट्रक लूटने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

-पंजाब में कटवाये जाते थे दिल्ली व एनसीआर में हाईवे पर लूटे गये ट्रक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- उत्तरी बाहरी जिला पुलिस ने हाईवे पर ट्रक लूटने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली से ट्रक लूटने के बाद पंजाब के संगरूर में कटवाकर कलपुर्जे बेच देते थे। बदमाशों की गिरफ्तारी से पुलिस ने लूटपाट के तीन मामले सुलझाने का दावा किया है।
                  पुलिस ने करीब 300 किमी तक एक हजार सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद बदमाशों की पहचान की। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सदरपुर लोनी, गाजियाबाद निवासी शामुद्दीन (59), मुस्तफाबाद लोनी, गाजियाबाद, कपिल (38), आशियान चेट्टी, लोनी, गाजियाबाद, और आबाद (36) के रूप में हुई है।
                  पुलिस के मुताबिक शामुद्दीन गैंग का सरगना है और पेशे से चालक है। कुछ साल पहले उसका कच्चे माल का कारोबार था, लेकिन कारोबार में घाटा होने के बाद वह अपने पूर्व चालकों आबाद, कपिल, इरशाद और शमशेर के साथ हाईवे पर लूटपाट करने लगा। हाल के दिनों में बाहरी उत्तरी जिला में हाईवे लूट की तीन वारदात होने के बाद स्पेशल स्टाफ की टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बदमाश ट्रक का कार से पीछा करते है और फिर ओवरटेक कर उसे रोककर चालक के साथ मारपीट कर ट्रक लूटकर फरार हो जाते हैं।
                  एक घटना में बदमाशों ने लूटपाट करने के बाद ट्रक पर लदे सामान को खाली कर ट्रक लेकर फरार हो गए। एसीपी यशपाल सिंह की निगरानी में टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। तकनीकी निगरानी की मदद से पुलिस ने दिल्ली के अलीपुर से पंजाब के संगरूर के खनौरी तक करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पुलिस ने छानबीन के दौरान करीब 300 किलोमीटर तक संदिग्धों के मोबाइल डाटा को खंगालते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने बताया कि ट्रक को लूटने के बाद वह ट्रक को पांच लाख रुपये में बेच देते थे और बाद में खनौरी में इन वाहनों को काट दिया जाता था। उसके बाद उसके पार्ट्स को बेच देते थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox