मुंबई क्राइम ब्रांच का डी कंपनी पर बड़ा ऐक्शन,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुंबई क्राइम ब्रांच का डी कंपनी पर बड़ा ऐक्शन,

-एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने दाऊद गिरोह के 5 और गुर्गों को किया गिरफ्तार

मुंबई/- मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को जबरन वसूली के मामले में भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की ’डी’ कंपनी से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस के जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने हाल ही में गैंगस्टर छोटा शकील के बहनोई सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट और कारोबारी रियाज भाटी को गिरफ्तार किया था। सभी पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया था।
             अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे की जांच के दौरान अजय गंडा, फिरोज, समीर खान, पापा पठान और अमजद रेडकर की भूमिका सामने आई थी। इसी के आधार पर इन 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़े रियाज भाटी को पिछले महीने मुंबई के वर्सोवा थाना पुलिस ने जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

वर्सोवा के व्यापारी को धमकाने का मामला
पुलिस ने पहले कहा था कि भाटी ने वर्सोवा के एक व्यापारी को धमकाया। उससे 30 लाख रुपये मूल्य की एक कार और लगभग साढ़े सात लाख रुपये की नकदी की मांग की थी। इब्राहिम का करीबी छोटा शकील और उसका रिश्तेदार सलीम फ्रूट को भी प्राथमिकी में नामजद किया गया था।

देश से भागने की फिराक में था भाटी
अधिकारी ने यह भी बताया कि इससे पहले रियाज भाटी को जबरन वसूली, जमीन हड़पने और गोलीबारी समेत कई मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। भाटी ने 2015 और 2020 में फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल करके देश से भागने की भी कोशिश की थी। वहीं, सलीम फ्रूट को इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी  ने ’डी कंपनी’ सिंडिकेट के खिलाफ दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox