माहवारी के दौरान खानपान का ध्यान रखें              

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

माहवारी के दौरान खानपान का ध्यान रखें              

-अवेयरनेस प्रोग्राम में सुरभि और शगुफ्ता ने बच्चों को दिये टिप्स

बिलासपुर/ छत्तीसगढ/- विश्वास सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत संचालित नर्सिंग का कोर्स कर रहे किशोर एवं किशोरियों को पौष्टिक आहार एवं किशोरियों में माहवारी के दौरान शरीर की आहार संबंधी आवश्यकताओं से अवगत कराने के लिये अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया।


            इसमें पेशे से डायटीशियन कुमारी सुरभि साहू एवं शगुफ्ता परवीन ने बच्चों को बताया की माहवारी एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है जिसमें बेहतर स्वास्थ्य एवं रक्त की कमी को पूरा करने के लिए कैसे बेहतर आहार लिया जाए ताकि भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना ना करना पड़े। इस कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि माहवारी के अलग अलग चरणों में किस तरह के आहार पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही शरीर में खनिज एवं विटामिन की ज़रूरतों को भी समझाया गया।
             उन्होंने बताया कि आज के दौर में जब खानपान इतना अव्यवस्थित हो गया है कि शरीर में हार्माेनल बदलाव आना सामान्य बात हो गई है जिससे किशोरियों में कई समस्याएं बढ़ गई हैं जिनका मुख्य कारण पोषण रहित आहार एवं ख़राब दिनचर्या है। इस कार्यक्रम के तहत नर्सिंग कर रही बच्चों को अवगत कराया गया कि किस तरह अच्छे आहार व अच्छी दिनचर्या के साथ  स्वास्थ्य समस्याओं से  निपटा जा सकता है। कार्यक्रम में विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मिन्टू अरोरा, सचिव संध्या चंद्रसेन व मनीषा सेमुएल भी उपस्थिति थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox