
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 25वीं बटालियन ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन कर समाज के प्रति अपनी मानवीय प्रतिबद्धता का परिचय दिया। यह शिविर न केवल बल के करुणामयी स्वरूप को दर्शाता है, बल्कि “जीवन पर्यन्त कर्तव्य” के आदर्श वाक्य को भी सार्थक करता है।


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रवि गांधी, अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) थे। उन्होंने बीएसएफ जवानों द्वारा दिखाई गई सेवा भावना और उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की। उनके साथ ही भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की संयुक्त सचिव डॉ. वनश्री सिंह भी उपस्थित रहीं। उन्होंने इस सराहनीय पहल को सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

इस अवसर पर श्री संजय गौड़, महानिरीक्षक (आईजी मुख्यालय), श्री प्रीतपाल सिंह भट्टी, उप महानिरीक्षक (डीआईजी मुख्यालय) और डॉ. उमेश तिवारी, आईजी (मेडिकल) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया।

बड़ी संख्या में बीएसएफ के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर यह साबित किया कि वे केवल सीमाओं की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि समाज के हर जरूरतमंद के लिए एक संरक्षक भी हैं। उनका यह कदम निश्चित ही समाज के अन्य वर्गों को भी ऐसे मानवीय प्रयासों के लिए प्रेरित करेगा।


25वीं बटालियन द्वारा इस शिविर का सुनियोजित समन्वय और सफल संचालन सराहनीय रहा। यह आयोजन न केवल रक्त की आवश्यकता की पूर्ति में सहायक बना, बल्कि समाज को सेवा, समर्पण और कर्तव्य का पाठ भी पढ़ा गया।





More Stories
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल
कुतुब विहार में जहरीली गैस का कहर, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से ठेकेदार की मौत