
-पक्की नौकरी और सैलरी बढ़ाए जाने की मांग को लेकर अड़े गेस्ट टीचर, पुलिस ने अस्थाई रूप से लिया हिरासत में
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली सरकार के खिलाफ गेस्ट टीचर्स का हल्ला बोल, पक्की नौकरी और सैलरी बढ़ाए जाने की मांग को लेकर कर दिल्ली के गेस्ट टीचरों ने वीरवार को दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए सीएम केजरीवाल के आवास पर हल्ला बोला। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री आवास तक मार्च भी निकालने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने उन्हें सीएम आवास से कुछ ही दूरी पर रोक दिया। जब पुलिस ने शिक्षकों को सीएम आवास से करीब 500 मीटर की दूरी पर बेरिकेडिंग लगाकर रोका तो कुछ शिक्षकों ने बेरिकेडिंग को ही तोड़ दिया। वह कूदकर आगे बढ़ने लगे, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई और पुलिस ने कुछ को हिरासत में भी लिया।
आक्रोशित शिक्षकों की जिद पर पुलिस शिक्षक यूनियन के 5 सदस्यों को मुख्यमंत्री निवास तक लेकर गई.। पुलिस ने शिक्षकों को ज्ञापन देने के बाद उन्हें वापस प्रदर्शन स्थल पर छोड़ दिया। बता दें कि दिल्ली में करीब 22 हजार गेस्ट टीचर्स हैं। उनकी मांग है कि उनको पक्का किया जाए, साथ ही उन्हें भी वही सुविधाएं दी जाएं जो सरकारी शिक्षकों को मिलती हैं। समान वेतन और सुविधाओं को लेकर पॉलिसी बनाई जाने की मांग पर गेस्ट टीचर्स अड़े हुए हैं।
उनका कहना है कि वे सभी सालों से दिल्ली के स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, लेकिन अभी तक उनको पक्की नौकरी नहीं दी गई, जबकि उनसे पक्की नौकरी देने का वादा किया गया था। ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी अरुण डेढ़ा ने कहा कि कि अगर दिल्ली सरकार दिल्ली जल बोर्ड के 700 कर्मचारियों को पक्का कर सकती हैं तो उन्हें क्यों नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल दूसरे राज्यों में जाकर शिक्षकों के मसले उठाते हैं, लेकिन हमसे मिलते भी नहीं हैं। बता दें कि 2021 के अंत में दिल्ली सरकार ने गेस्ट टीचर्स की सैलरी बढ़ाने का आदेश दिया था।
दिल्ली सरकार ने पिछले साल दिसंबर महीने में शिक्षा निदेशालय को आदेश दिया था कि वे दिल्ली के सरकारी स्कूलों के गेस्ट टीचर्स की सैलरी बढ़ाएं। इस बात का एलान खुद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया था। डिप्टी सीएम सिसोदिया ने उस फैसले को नए साल पर गेस्ट टीचर्स के लिये एक उपहार और महामारी के दौरान जरूरी राहत देने वाला बताया गया था।
हालांकि शिक्षकों का कहना है कि अभी तक इस मामले में कुछ नहीं हुआ है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल पंजाब विधानसभा चुनाव के चलते पंजाब दौरे पर हैं। वह पंजाब जीतने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं गेस्ट टीचर उनके घर के पास डटे हुए हैं।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार