
-जांच के लिए बुलाई गई एनएसजी की टीम, संदिग्ध बैग मिलने से मचा हड़कंप
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया है। विस्फोटक होने के शक के बाद जांच के लिए एनएसजी की टीम को मौके पर बुलाया गया है। संदिग्ध बैग ओल्ड सीमापुरी इलाके में सड़क पर मिला है। इस घटना की खबर एनएसजी को दी गई है। ये संदिग्ध बैग सीमापुरी के एक घर में मिला है। एनएसजी की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।
खबर के मुताबिक घर की तलाशी लेने के दौरान एक बैग में सील पैक संदिग्ध सामान मिला है। अब बैग की तलाशी ली जा रही है. संदिग्ध बैग मिलने के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। कई घर भी खाली करा लिए गए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पेल सेल के अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध बैग ओल्ड सीमापुरी के सुनारों वाली गली के एक घर में पाया गया है। अब इसकी जांच की जा रही है. हालांकि अब तक ये पता नहीं चल सका है कि बैग के अंदर क्या सामान है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इसके बारे में कुछ पता चल सकेगा। खबर के मुताबिक घर के जिस कमरे से संदिग्ध बैग मिला है, उसमें कुछ लड़के किराए रहते थे, जो अब फरार हैं।
लावारिस बैग की सूचना के साथ ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए इलाके की घेराबंदी की। अब बैग की जांच की जा रही है। गाजीपुर आरडीएक्स मामले की जांच के दौरान स्पेशल सेल को पुरानी सीमापुरी के मकान की जानकारी मिली थी.। स्पेशल सेल की टीम जब यहां पहुंची तो यह घर बंद था। घर की तलाशी लेने पर एक संदिग्ध बैग मिला। दमकल विभाग और एनएसजी को तुरंत मौके पर पहुंचने की सूचना दी गई।





More Stories
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप