महाराष्ट्र के नासिक से 26 करोड़ रुपये की नकदी और 90 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त   

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाराष्ट्र के नासिक से 26 करोड़ रुपये की नकदी और 90 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त   

-आयकर अधिकारियों ने कई चीजें की जब्त -आयकर विभाग की टीम ने एक सोना कारोबारी के कई ठिकानों पर की छापेमारी

महाराष्ट्र/अनिशा चौहान/- महाराष्ट्र के नासिक में आयकर विभाग की टीम ने एक सोना कारोबारी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इन छापों में भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। आयकर विभाग की टीम ने यहां से 26 करोड़ रुपये की नकदी और 90 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। आयकर विभाग की छापेमारी करीब 30 घंटे तक चली। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बंगले का फर्नीचर तोड़ दिया और नोट निकाल लिये।

नासिक के इस सर्राफा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आयकर विभाग की टीम ने नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके में स्थित सुराना ज्वैलर्स और उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की। दो दिनों तक चली इस छापेमारी में आयकर अधिकारियों ने कई चीजें जब्त कीं। टैक्स चोरी के संदेह में आयकर विभाग ने यह कार्रवाई की।

आयकर विभाग के रडार पर था कारोबारी

इस कार्रवाई में नासिक, नागपुर और जलगांव की टीमों के 50 अधिकारियों ने एक साथ हिस्सा लिया। अचानक हुई छापेमारी से टैक्स चोरी करने वाले कारोबारी घबरा गये। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से टैक्स चोरी करने वाले कारोबारी आयकर विभाग के रडार पर हैं। जिस जगह पर छापेमारी चल रही थी वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

मनमाड में IT की छापेमारी

नासिक की तरह मनमाड शहर में भी आयकर विभाग ने छापेमारी की। आयकर विभाग ने मालेगांव में एक कारोबारी के घर और दफ्तर पर छापा मारा। पिछले कुछ महीनों से आयकर विभाग की टीम राज्य में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। इन छापों में बड़ी मात्रा में बेहिसाब संपत्ति का खुलासा हो रहा है। नासिक में सर्राफा व्यापारियों के घर पर छापेमारी से हड़कंप मच गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox