
ओडिशा/अनिशा चौहान/- ओडिशा के खुर्दा जिले में एक भाजपा उम्मीदवार को ईवीएम से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल मशीन में खराबी के कारण उन्हें अपना वोट डालने के लिए काफी देर तक लाइन में लगा पड़ा था। चिलिका से भाजपा विधायक प्रशांत जगदेव इस बार खुर्दा से चुनाव लड़ रहे हैं। यह घटना शनिवार को छठे चरण के मतदान के दौरान हुई थी।
न्यायिक हिरासत में भाजपा नेता
बता दे कि भाजपा नेता अपनी पत्नी के साथ मतदान के लिए पहुंचे थे। वाहन ईवीएम में खराबी के कारण उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान उनके और वहां मौजूद अधिकारियों के बीच बहस हो गई और गुस्से में उन्होंने मेज पर रखे ईवीएम को धक्का मार दिया, जिसकी वजह से वह मशीन टूट गया। पुलिस अधिकारी अविनाश कुमार का कहना है कि “विधायक को अधिकारियों की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है”।
एसपी ने कही ये बात
गौरतलब है कि एसपी ने कहा है कि “हमने जिला निर्वाचन अधिकारी यानी कि डीईओ से घटना के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने का अनुरोध किया है”। एक अन्य भाजपा नेता ने दावा किया है कि उनके ऊपर लगाए आरोप राजनीति से प्रेरित है। इसमें उन्होंने कहा है कि “मतदान केंद्र में मौजूद अधिकारी सभी मतदाताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहा था, कुछ ऐसा ही प्रशांत जगदेव के साथ भी हुआ”। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बिजात ने भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कर जगदेव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इसके अलावा बीजेडी प्रवक्ता सस्मित पात्रा ने आरोप लगाया है कि उन्होंने बूथ में मतदान कर्मियों पर हमला किया और फिर भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी की गाड़ी में छिपकर मौके से भाग गए। बता दें कि राज्य की 6 लोकसभा सीटों और 42 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को एक साथ मतदान हुआ था।





More Stories
दिल्ली में वकील-पुलिस विवाद के बीच दो अधिकारियों का तबादला, ACP मनस्वी वशिष्ठ SPUWAC भेजीं गईं
आदि कैलाश की चुनौतीपूर्ण दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन मिलाप: 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद लापता 13 वर्षीय बच्ची सकुशल मिली
नॉर्थ जिला पुलिस की तीन कार्रवाइयों में पांच आरोपी गिरफ्तार, आठ मामले सुलझाने का दावा
मुख्यमंत्री धामी ने कीर्तिनगर के मलेथा में भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से की मुलाकात