महान दानवीर व आर्य समाज के पुरोधा रघुनाथ सिंह प्रधान को सर्वसमाज ने दी श्रद्धाजंलि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महान दानवीर व आर्य समाज के पुरोधा रघुनाथ सिंह प्रधान को सर्वसमाज ने दी श्रद्धाजंलि

-यादव चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया श्रद्धांजलि सभा व हवन का आयोजन, भण्डारें में किया गया प्रसाद वितरित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के महान दानवीर व दिल्ली देहात में आर्य समाज की अलख जगाने वाले स्वर्गीय प्रधान रघुनाथ सिंह आर्य की तीसरी पुण्यतिथि पर सर्वसमाज के प्रबुद्धजनों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर यादव चैरिटेबल ट्रस्ट ने प्रधान रघुनाथ सिंह की याद में सुरहेड़ा 18 के प्रधान देवेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हवन का आयोजन कराया जिसमें लोगों ने आहूति डालकर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रबुद्धजनों ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रधान जी ने समाज के हर वर्ग के लिए बिना भेदभाव के कार्य किया है। अतः अब समाज का फर्ज है उन्हे याद रखना और उनके दिखाये रास्ते पर चलना। इस अवसर पर प्रधान जी की लड़कियों व परिजनों ने भी श्रद्धाजंलि अर्पित की।


                बता दे कि 20 जनवरी 2020 को प्रधान जी का स्वर्गवास हो गया था। उनके अचानक जाने से आर्य समाज व दिल्ली देहात ने एक महान दानवीर व कर्मठ समाज सेवी को खो दिया था। प्रधान जी अपने पीछे 6 बेटियां का भरापूरा परिवार छोड़ गये थे। आज उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर यादव भवन व उनके निवास स्थान पर उन्हे याद करते हुए यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन के पश्चात उनके परिजनों व सर्व समाज के लोगों ने उन्हे भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। वही यादव भवन में स्थित उनकी मूर्ति पर उनकी पुत्री श्रीमति सुमन यादव, श्रीमति रमेश यादव, श्रीमति कमला यादव, श्रीमति सुनिता यादव व सुभाष यादव, गौरव यादव, बिल्लु यादव, सोनू यादव, बलवन्त यादव, प्रितपाल यादव, जिले सिंह यादव, त्रिभुवन यादव, दिव्या यादव, द्रिशिता यादव लालसिंह यादव व नारायण यादव ने अपने श्रद्धासुमन व शाल भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
                    श्रद्धांजलि सभा में सुरहेड़ा-12 के प्रधान देवेन्द्र यादव, यादव चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान विनोद यादव, रंजीत नंबरदार, त्रिभुवन यादव, लालसिंह यादव, अजीत सिंह, अनिल इंजिनियर, सतीश यादव, तरूण यादव, गंगा दत्त, संतलाल, लालसिंह फौजी, राजेन्द्र नंबरदार, फूल सिंह आर्य, जिले सिंह आर्य, पंडित रोहताश आर्य, स्वामी कृष्णानन्द,

जोगेन्द्र यादव, सुरेन्द्र यादव, मास्टर ईश्वर सिंह, लच्छीराम यादव, डा. लालचंद, विरेन्द्र सिंह, जय भगवान आर्य, समेसिंह, मोहित यादव, विरेन्द्र लाम्बा, कपतान सिंह, रोहतास आर्य, राजेश यादव, नारायण यादव, रामबीर यादव, कंवरलाल, हंसराज, राजपाल, धर्मबीर व प्रमोद समेत अनेकों लोगों ने हवन में भाग लेकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


                    इस अवसर पर अनिल इंजिनियर ने स्व. प्रधान रघुनाथ सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला और युवाओं से उनके पदचिन्हों पर चलने की अपील की। उन्होने कहा कि आज जिस जगह पर बैठकर हम सर्वसमाज की बात करते है यह महान दानी या यूं कहें दिल्ली देहात के भामाशाह प्रधान रघुनाथ सिंह की देन है। सर्वसमाज को एकजुट करने व दिल्ली देहात के साथ-साथ हरियाणा, यूपी व राजस्थान में आर्य समाज व गुरूकुलों की स्थापना में प्रधान जी का सबसे बड़ा योगदान रहा है। वृंदावन की यादव धर्मशाला जो आज यादवों के शान की प्रतीक मानी जाती है। उसके लिए भी समाज को प्रधान जी ने ही प्रेरित किया और यादव समाज का नेतृत्व करते हुए यादव धर्मशाला की नींव रखी थी। हमने दानवीरों की सिर्फ कहानियां ही पढ़ी थी लेकिन प्रधान रघुनाथ यादव को हमने जीवंत देखा है और उनके साथ काम करने का अवसर भी हमे मिला है।

हालांकि अब हमारी अग्रणी पंक्ति यानी प्रधान रघुनाथ सिंह, खलीफा भगतस्वरूप व प्रधान अमरपाल यादव अब हमारे बीच नही है जिसकारण अब हमारा दायित्व और ज्यादा बढ़ गया है और उनके नाम को जिंदा रखने के लिए युवाओं को अब समाजसेवा की कमान संभालनी होगी। इसी तरह अनेकों लोगों ने प्रधान जी के बारें में व उनके साथ अपनी स्मृतियां सांझा की। श्रद्धांजलि सभा के अंत में सभी ने प्रधान जी की आत्मा की शांति की प्रार्थना की और आगे भी इसी तरह उनकी स्मृति में कार्यक्रम आयोजित करते रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर यादव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया था जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
 

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox