
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पटना में होने वाली महागठबंधन की बैठक से पहले आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस को एक ऑफर दिया है। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछे गए एक सवाल के उत्तर में सौरभ ने कहा कि कांग्रेस अगर दिल्ली और पंजाब में चुनाव नहीं लड़ती है तो ऐसे में आप भी राजस्थान और मध्य प्रदेश में नहीं लड़ेगी। बता दे कि इस साल के अंत में राजस्थान और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस-बीजेपी के साथ आम आदमी पार्टी भी इस चुनाव में हाथ आजमाएगी। पंजाब में जीत के बाद से आप पार्टी का जोश भी सातवें आसमान पर है। जिसे देखते हुए आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस को यह ऑफर दिया है।

आप का कांग्रेस को ऑफर
आम आदमी पार्टी ने आज दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को दिल्ली के नए स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने संबोधित किया। सौरभ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल किया गया कि कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी वहां कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएगी। सवाल के जवाब में आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस को ही ऑफर दे दिया। सौरभ ने कहा कि कांग्रेस अगर पंजाब और दिल्ली में चुनाव नहीं लड़ेगी तो आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश और राजस्थान में इलेक्शन नहीं लड़ेगी। सौरभ ने कहा कि अगर दोनों पार्टियां एक-दूसरे का वोट काटेंगी तो एकसाथ आने का क्या मतलब है।
कांग्रेस पर कॉपी कैट का आरोप
स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर कॉपी कैट होने का आरोप लगाया। सौरभ ने कहा कि महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा का कांग्रेस ने खूब विरोध किया, फिर हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में चुरा लिया। कांग्रेस के पास ऐसे लोग नहीं बचे जो लोगों से बात कर सकें, एक अपना ओरिजनल मैनिफेस्टो बना सकें। सौरभ ने आगे कहा कि मजाक बनाया तो कॉपी क्यों किया? बिजली हाफ-पानी माफ़ का मजाक बनाया, अजय माकन ने विरोध किया। इन्हें पता नही सरकार कैसे चलती है। ये तो हो ही नहीं सकता। लेकिन अब इसी फॉर्मुले को दूसरे राज्यों में अपना रहे हैं।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,