
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली दंगों में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी मोहम्मद शाहरूख को आखिर पुलिस ने तीन साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले तीन साल से फरार बताया जा रहा था और कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।

आरोपी ने दयालपुर थाना क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विशेष पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने दिल्ली दंगा मामलों के दंगाइयों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की थी। आरोपी की खोजबीन और पूछताछ में टीम लगातार लगी हुई थी। इस बीच टीम के हाथ सफलता लगी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान राजधानी पब्लिक स्कूल, महालक्ष्मी एक्लेव, मुस्ताफाबाद में राहुल सोलंकी नामक युवक की 24 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दयालपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। बाद में मामले की जांच एसआईटी, क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी। शाखा में तैनात इंस्पेक्टर विवेकानंद झा व एसआई लोकेंद्र सिंह की टीम ने आरिफ, अनिस, सिराजुद्दीन, सलमान, सोनू, सैफी और इरशाद को गिरफ्तार किया था।

इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर की जा चुकी है। पुलिस को गवाहों व सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि एक आरोपी ने राहुल को गोली मारी थी। सीसीटीवी में आरोपी का शरीर तो दिखाई दे रहा था, मगर चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा था। दिल्ली पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।





More Stories
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,