मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर मनसे ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर मनसे ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

-देश में लाउडस्पीकरों हटाने के कोर्ट के आदेश की पालना की मांग की

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/शिव कुमार यादव/- महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में, नासिक मनसे के जिलाध्यक्ष अंकुश पवार ने मांग की है कि केंद्र को मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए कदम उठाना चाहिए। साथ ही महाराष्ट्र सरकार को मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने और राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का भी निर्देश दिया जाना चाहिए।
                मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को चेतावनी दी है कि वह 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा दें, ऐसा नहीं करने पर मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के बाहर स्पीकर लगाएंगे और हनुमान चालीसा बजाएंगे। राज ठाकरे ने इस मुद्दे को एक सामाजिक करार दिया और कहा कि वह इस विषय पर पीछे नहीं हटेंगे, साथ ही शिवसेना सरकार को “जो कुछ भी आप करना चाहते हैं“ करने की चुनौती दे रहे हैं।
                मनसे प्रमुख ने कहा, “मस्जिदों में लाउडस्पीकर 3 मई तक बंद कर दिए जाने चाहिए, नहीं तो हम हनुमान चालीसा बजाएंगे। यह एक सामाजिक मुद्दा है, धार्मिक नहीं। मैं राज्य सरकार से कहना चाहता हूं, हम इस विषय पर पीछे नहीं हटेंगे, आप जो भी करना चाहते हैं करें।’इसके अतिरिक्त, राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुंबई में मुस्लिम क्षेत्रों में मस्जिदों पर छापे मारने की भी अपील की और कहा कि वहां रहने वाले लोग “पाकिस्तानी समर्थक“हैं। उन्होंने कहा, “मैं पीएम मोदी से मुस्लिम झुग्गियों में मदरसों पर छापा मारने की अपील करता हूं। पाकिस्तानी समर्थक इन झोंपड़ियों में रह रहे हैं। मुंबई पुलिस जानती है कि वहां क्या हो रहा है। हमारे विधायक वोट-बैंक के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे लोगों के पास आधार कार्ड भी नहीं है। लेकिन विधायक उनकें बनवाते हैं।“

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox