
मानसी शर्मा /- पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष नेता शुभेंद्र अधिकारी ने ममता बनर्जी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस को कथिक तौर पर धमकी देने के लिए एफआईआर दर्ज करवाई है। अधिकारी ने बताया कि ममता ने कहा था कि अगर टीएमसी के नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किया गया तो वे भाजपा के लोगों को गिरफ्तार कर लेंगी।
ममता बनर्जी पर नाराज शुभेंद्र अधिकारी
इस मामले में शुभेंदु अधिकारी बताया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ टीएमसी ने लगातार उनके और उनके राजनीतिक दल के सदस्यों के खिलाफ नफरत को बढ़ावा दिया है। गुरुवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में अपने एक भाषण में, ममता बनर्जी ने कथित तौर पर कहा था कि “अगर उन्होंने हमारे चार नेताओं को जेल भेजा है, तो हम उनके आठ नेताओं को हत्या के आरोप में जेल भेजेंगे।” ममता बनर्जी हाल की उन घटनाओं का जिक्र कर रही थीं जिनमें केंद्रीय एजेंसियां विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ तेजी से कार्रवाई कर रही हैं।
पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत
गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने दावा किया है कि बीजेपी सरकार अभी तीन महीने और चलेगी. भ्रष्टाचार के झूठे आरोपों में टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी में केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के जवाब में, बनर्जी ने भाजपा को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “यदि आप हम में से चार को गिरफ्तार करेंगे, तो हम आप में से आठ को गिरफ्तार करेंगे।” तृणमूल नेता पार्थ चटर्जी, जीबन कृष्ण साहा, माणिक भट्टाचार्य, अनुब्रत मंडल और ज्योति प्रिया मल्लिक भ्रष्टाचार के मामलों में कथित संलिप्तता के कारण जेल में हैं।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत