मनारा चोपड़ा की आँखों से छलका दर्द, पिता की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रोईं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मनारा चोपड़ा की आँखों से छलका दर्द, पिता की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रोईं

-पिता की अर्थी के साथ श्मशान तक गईं मनारा चोपड़ा

मुंबई/सिमरन मोरया/- चोपड़ा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुंबई में मनारा चोपड़ा के पिता और प्रियंका चोपड़ा के फूफा जी का अंतिम संस्कार किया गया।
‘बिग बॉस 17’ फेम मनारा चोपड़ा के पिता का 16 जून को निधन हो गया, जिसके बाद उनके परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। मनारा और उनकी छोटी बहन मिताली के सिर से पिता का साया उठ गया है। मनारा चोपड़ा के पिता का मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मनारा की मां कामिनी हांडा काफी दुखी नजर आईं। मनारा और उनकी बहन मिताली के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे। पिता को अंतिम विदाई देते हुए मनारा काफी भावुक नजर आईं। पैपराजी पेज ताहिर जासूस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर वीडियोज को शेयर किया गया है।

मनारा के पिता की अंतिम यात्रा
इससे पहले मनारा चोपड़ा के पिता की अंतिम यात्रा भी निकाली गई। उनके शव को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट ले जाया गया। इस दौरान मनारा के साथ प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा भी नजर आए। कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपने काम की वजह से अपने फूफा जी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकीं।

आखिर तक नहीं छोड़ा पिता का साथ
मनारा चोपड़ा के पिता के अंतिम संस्कार के दौरान बारिश हो रही थी। भारी बारिश के बीच, मनारा चोपड़ा और मिताली चोपड़ा ने अपने पिता की अर्थी को हाथ लगाते हुए श्मशान भूमि तक पहुंचाया। दोनों बहनों ने पूरे साहस और भावुकता के साथ अपने पिता की अंतिम यात्रा में भाग लिया। मनारा खुद को संभालने की पूरी कोशिश करती नज़र आईं, वहीं मिताली अपने पिता के निधन से गहरे सदमे में दिखीं। जब उन्होंने पिता का पार्थिव शरीर देखा, तो मिताली अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं। उनके चेहरे पर शोक और पीड़ा साफ झलक रही थी। इस दुःखद घड़ी में चोपड़ा परिवार के दूसरे सदस्य और कजिन्स भी दोनों बहनों के साथ मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें सहारा देने की कोशिश की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox