बुलंदशहर हादसे में दर्दनाक मौत: मासूम समेत पांच जिंदा जले, उजड़ गया तंजील-निदा का नया घर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बुलंदशहर हादसे में दर्दनाक मौत: मासूम समेत पांच जिंदा जले, उजड़ गया तंजील-निदा का नया घर

-झपकी आने पर हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश/सिमरन मोरया/- बदायूं के सहसवान क्षेत्र के निवासी तंजील अहमद अपने चाचा की शादी के बाद परिवार सहित कार से दिल्ली जा रहे थे। बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में उनकी कार पुलिया से टकरा गई, जिससे उसमें आग लग गई। तंजील समेत पांच लोगों की मौत हो गई। तंजील की शादी सात महीने पहले हुई थी।


बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए कार हादसे में तंजील अहमद समेत उनके परिवार के पांच सदस्यों की जलकर मौत हो गई। बदायूं के सहसवान में चाचा की शादी में शामिल होकर परिवार कार से वापस दिल्ली जा रहा था। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह कार पुलिया से टकराकर पलट गई। इससे कार में आग लग गई। हादसे में तंजील, उनकी पत्नी निदा, बहनोई जुबैर, बहन मोमिन व दो साल का भांजा जैनुल की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में उनकी छोटी बहन गुलनाज गंभीर रूप से झुलसी है, जिसका उपचार चल रहा है। तंजील और निदा की शादी सात महीने पहले हुई थी। इस दर्दनाक हादसे में तीन परिवारों की खुशियां खाक हो गईं।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव हमूपुर चमरपुरा निवासी तंजील अहमद उर्फ लल्ला (25 वर्ष) दिल्ली के मालवीय नगर में पत्नी निदा व पिता तनवीर अहमद के साथ रहते थे। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे और पिता भी ठेकेदारी करते हैं। पास में ही सहसवान निवासी उसके बहनोई जुबैर भी अपने परिवार के साथ रहते थे। वह रंगाई-पुताई के ठेकेदार थे।
गांव हमूपुर चमरपुरा में तंजील के चाचा अलीम की शादी थी। 16 जून को तंजील पत्नी निदा, बहन मोमिन, बहनोई जुबैर व दो साल के भांजे जैनुल को साथ लेकर कार से शादी में शामिल होने गांव आए थे। बड़ी धूमधाम से शादी हुई। शादी के बाद रिश्तेदार अपने-अपने घर चले गए। बुधवार सुबह करीब चार बजे तंजील परिवार के साथ दिल्ली जाने के लिए कार से निकले। कार वह खुद ही चला रहे थे।

झपकी आने पर हुआ हादसा
परिजनों ने बताया कि सभी लोग खुशी-खुशी यहां से रवाना हुए थे। क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। तंजील अहमद बबराला व अनूपशहर-बुलंदशहर होते हुए दिल्ली के लिए जा रहे थे। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव चांदोक फैमिली रेस्टोरेंट के निकट तंजील अहमद को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर पुलिया व डिवाइडर से टकरा गई।
सीएनजी गैस किट लगी होने से कार में आग लग गई। देखते ही देख कार आग का गोला बन गई। कार सवार तंजील अहमद, पत्नी निदा, बहनोई जुबैर, बहन मोमिन व भांजा जैनुल जिंदा जल गए। वहीं 17 वर्षीय गुलनाज उर्फ भूरी गंभीर रूप से झुलस गई। वहां की पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की खबर मिलते ही सहसवान में उनके परिवार में कोहराम मच गया।

सात माह पहले हुई थी तंजील की शादी
तंजील की शादी सात माह पहले 18 नवंबर को सहसवान की रहने वाली निदा के साथ हुई थी। वह पत्नी के साथ ही दिल्ली में रहते थे। दर्दनाक हादसे के उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सहसवान निवासी जुबैर, मोमिन व दो साल के जैनुल की मौत से परिजन व रिश्तेदार गमजदा हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox