मतदान जागरूकता के लिए DDUC छात्रों की पदयात्रा, लोकतंत्र मजबूत करने का लिया संकल्प

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-‘MYभारत द्वारा, मेरा वोट’ अभियान के तहत युवाओं ने दिया जन-जागरूकता का संदेश

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने और युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित ‘मेरा भारत द्वार, मेरा वोट, मेरा रूमानी जागृति पदयात्रा’ में डीडीयूसी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। देशभक्ति के नारों, तिरंगे की शान और जोश से भरे माहौल के बीच निकली इस पदयात्रा ने पूरे क्षेत्र में जनचेतना का संदेश फैलाया। बड़ी संख्या में शामिल छात्रों ने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की और लोकतंत्र की मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

पदयात्रा के दौरान युवाओं के हाथों में तिरंगा झंडा और मतदान जागरूकता से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां थीं, जिन पर लोकतंत्र, अधिकार और जिम्मेदारी जैसे विषयों को प्रमुखता से दर्शाया गया। छात्र-छात्राएं पूरे मार्ग में लोगों से संवाद करते हुए उन्हें मतदान के महत्व और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में समझाते नजर आए। इस दौरान उन्होंने यह संदेश भी दिया कि एक-एक वोट देश के भविष्य को तय करता है, इसलिए हर नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए।

कार्यक्रम का मकसद केवल मतदान प्रतिशत बढ़ाना नहीं था, बल्कि युवाओं के भीतर सामाजिक जिम्मेदारी, देशभक्ति और सक्रिय नागरिकता की भावना को प्रोत्साहित करना भी था। इस पहल ने साबित कर दिया कि आज का युवा वर्ग लोकतंत्र के प्रति सजग है और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। आयोजन ने क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार किया और लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ने की प्रेरणा दी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox