भिवानी रैली की तैयारियों में जुटी जेजेपी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भिवानी रैली की तैयारियों में जुटी जेजेपी

- रैली की तैयारी के लिए 51 वरिष्ठ नेताओं को सौंपी कमान

चंडीगढ़, 14 नवंबर। 9 दिसंबर को जननायक जनता पार्टी के पांचवें स्थापना दिवस पर भिवानी में आयोजित होने वाली रैली को लेकर पार्टी तैयारियों में जुट गई है। जेजेपी द्वारा सभी 22 जिलों में 51 वरिष्ठ नेताओं को रैली की तैयारी के लिए प्रभारी व सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, दिग्विजय चौटाला, कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली, राज्य मंत्री अनूप धानक सहित पार्टी के विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल है।  
                जेजेपी ने भिवानी रैली को लेकर हिसार में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को प्रभारी और विधायक जोगीराम सिहाग को सहप्रभारी बनाया गया है। जींद में भी दुष्यंत चौटाला प्रभारी होंगे और उनके साथ चेयरमैन पवन खरखौदा सहप्रभारी होंगे। फतेहाबाद में जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान को प्रभारी और पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। अंबाला में कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली प्रभारी तथा कुलदीप मुलतानी सहप्रभारी होंगे। झज्जर में राज्य मंत्री अनूप धानक को प्रभारी और कर्नल सुखवेंद्र सिंह राठी को सहप्रभारी नियुक्त किया है।
               इसी तरह सोनीपत जिले में वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़ प्रभारी और पूर्व विधायक सूरज भान काजल सहप्रभारी, महेंद्रगढ़ में वरिष्ठ नेता एवं चेयरमैन राजेंद्र लितानी प्रभारी और बलदेव घणघस व राव अभिमन्यु सहप्रभारी, भिवानी में जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला प्रभारी तथा चेयरमैन राजदीप फौगाट सहप्रभारी होंगे। वहीं दादरी में विधायक नैना सिंह चौटाला प्रभारी और चेयरमैन राजेंद्र लितानी व पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान सहप्रभारी, यमुनानगर में विधायक चौधरी ईश्वर सिंह प्रभारी और मोहसिन चौधरी सहप्रभारी, रोहतक में विधायक अमरजीत ढांडा प्रभारी और संजय कबलाना सहप्रभारी, कुरुक्षेत्र में विधायक रामकरण काला प्रभारी और रणदीप कौल सहप्रभारी के तौर पर रैली की तैयारियों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
            फरीदाबाद में वरिष्ठ नेता अनंतराम तंवर प्रभारी और  पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद व सुबे सिंह बोहरा सहप्रभारी, रेवाड़ी में जेजेपी महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण प्रभारी और कवर सिंह कलमाड़ी व दलबीर धनखड़ सहप्रभारी होंगे। नूंह में पूर्व मंत्री चौधरी हर्ष कुमार प्रभारी और योगेश हिलालपुर सहप्रभारी, गुरूग्राम में पूर्व विधायक रामकुमार कटवाल प्रभारी और राव रमेश पालड़ी सहप्रभारी, कैथल में देवेंद्र कादियान प्रभारी और प्रो. रणधीर चीका व डॉ. विरेंद्र सिवाच सहप्रभारी होंगे।
               करनाल में पूर्व विधायक रमेश खटक प्रभारी और बहन फूलवती व मायाराम रोड़ सहप्रभारी, पलवल में दिनेश डागर प्रभारी और कृष्ण जाखड़ सहप्रभारी, पानीपत में बृज शर्मा प्रभारी और भूपेंद्र मलिक व सुमित राणा सहप्रभारी, पंचकुला में पूर्व विधायक सत्येंद्र राणा प्रभारी और सुरजीत सौंढा सहप्रभारी, सिरसा में अशोक शेरवाल प्रभारी और पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज सहप्रभारी होंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox