गांवों में आधुनिक लाइब्रेरी बनाकर शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए आगे आए नई पंचायतें – डिप्टी सीएम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गांवों में आधुनिक लाइब्रेरी बनाकर शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए आगे आए नई पंचायतें – डिप्टी सीएम

- पंचकुला में जेजेपी की बल्ले-बल्ले, कालका में जेजेपी से जुड़े 35 सरपंच और सैकड़ों पंच - नवनिर्वाचित पंच-सरपंचों ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से की मुलाकात

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/–प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नवनिर्वाचित सरपंचों से आह्वान किया है कि वे अपने-अपने गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण करवाने की दिशा में कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं की शिक्षा के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी और विद्यार्थी गांव में ही प्रतियोगी परीक्षा संबंधी तैयारियां कर सकेंगे। वे शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर विभिन्न जिलों से आए नवनिर्वाचित पंचों-सरपंचों से मुलाकात कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नए चुने प्रतिनिधियों को आपसी भाईचारा कायम करते हुए ग्रामीण विकास में अपना अहम रोल निभाना हैं। इस अवसर पर राज्य मंत्री अनूप धानक, हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन एवं जेजेपी राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, चेयरमैन एवं विधायक रामकरण काला, जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, पंचकुला से जेजेपी ग्रामीण जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग, शहरी जिला अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा आदि मौजूद थे। उचाना हलके के गांव छात्तर के नवनिर्वाचित सरपंच ओमप्रकाश, गांव जीवनपुर के नवनिर्वाचित सरपंच राजबीर सहित पंचकुला जिले से करीब 35 नवनिर्वाचित सरपंचों, प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात की।
             डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण विकास में पंचायतों की छोटी सरकार के रूप में बड़ी जिम्मेदारी होती है इसलिए प्रतिनिधियों को आधुनिक युग के अनुसार नई तकनीक का बेहतर तरीके से उपयोग करना होगा ताकि सरकार का डिजिटलाइजेशन का सपना साकार हो। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ग्रामीण युवाओं की शिक्षा सुविधा के लिए सरकार द्वारा गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित सरपंच अपने गांवों में लाइब्रेरी के निर्माण हेतु चौपालों आदि जगहों पर एक बड़े कमरे की व्यवस्था करें ताकि वहां आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण सरकार द्वारा करवाया जा सके। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गठबंधन सरकार ने वादे अनुसार पंचायती राज में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया, जिससे इस बार महिलाओं की ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी होगी। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में महिलाएं बढ़-चढ़कर अपना योगदान देगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox