
मानसी शर्मा / – भूटान केथिम्पूमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताशिचो द्ज़ोंग में सांस्कृतिक प्रदर्शन देखा। साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम को पीएम मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज एक भारतीय के नाते मेरे जीवन का बहुत बड़ा दिन है, आपने मुझे भूटान के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। हर पुरस्कार अपने आप में विशेष होता ही है लेकिन जब किसी अन्य देश से पुरस्कार मिलता है तो यह महसूस होता है कि हम दोनों देश सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतवासी जानते हैं कि भूटान के लोग उनके अपने परिवार के सदस्य हैं, भूटान के लोग भी यह जानते हैं और मानते हैं कि भारत उनका परिवार है। हमारे संबंध, मित्रता, आपसी सहयोग और विश्वास अटूट है। इसलिए मेरे लिए आज का यह दिन बहुत विशेष है। उन्होंने कहा कि भारत और भूटान एक साझी विरासत का हिस्सा है। भारत भगवान बुद्ध की भूमि है, उनकी तपोस्थली है। भारत वह भूमि है जहां बुद्ध को बोध प्राप्त हुआ था। भूटान ने भगवान बुद्ध की उन शिक्षाओं को आत्मसात किया, उन्हें संरक्षित किया।
भारत और भूटान के युवाओं की आकांक्षाएं और लक्ष्य एक जैसे हैं- पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और भूटान के संबंध जितने प्राचीन हैं, उतने ही नवीन और सामयिक भी हैं। 2014 में जब मैं भारत का प्रधानमंत्री बना, तो मेरी पहली विदेश यात्रा के रूप में मेरा भूटान आना स्वाभाविक था। 10 वर्ष पहले भूटान द्वारा किए गए उस स्वागत और गर्मजोशी ने प्रधानमंत्री के रूप में मेरी कर्तव्य यात्रा की शुरुआत को यादगार बना दिया था। उन्होंने कहा कि भारत और भूटान के युवाओं की आकांक्षाएं और लक्ष्य एक जैसे हैं।
भारत ने 2047 तक विकसित देश बनने का लक्ष्य तय किया है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने 2047 तक विकसित देश बनने का लक्ष्य तय किया है, वहीं भूटान ने 2034 तक High Income देश बनने का लक्ष्य रखा है। आपके इस लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए BB यानी Brand Bhutan और Bhutan Believe दोनों को सफल बनाने के लिए भारत हर कदम पर आपके साथ खड़ा है।





More Stories
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत
द्वारका श्री रामलीला सोसायटी ने किया जेन-जी खिलाड़ियों का सम्मान
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
9/11 जैसा हमला होने से बचा लिया’, पीएम मोदी ने की फ्लाईदुबई के जांबाज कैप्टन स्मित मछार की तारीफ
4×400 मीटर रिले में बेटियों का कमाल
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”