
मानसी शर्मा / – लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शनिवार को हिमाचल में कांग्रेस के 6 बागी विधायक और 3 निर्दलीय विधायक को बीजेपी में शामिल हुए। इन सभी विधायकों की ज्वाइनिंग पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने करवाई। 1 जून को इन सभी 6 विधानसभा में चुनाव होना है।
6 बागी विधायकों BJP में हुए शामिल
बता दें, शुक्रवार कोअयोग्य ठहराए गए तीन इंडिपेंडेंट एमएलए नेविधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। हिमाचल प्रदेश के 6 बागी नेता सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, राजिंदर राणा, इंदर दत्त लखनपाल, चेतन्य शर्मा और देविंदर कुमार भुट्टो और तीन निर्दलीय विधायक बीजेपी में शामिल हो गए है। सदन में बजट सत्र के दौरान उपस्थित न रहने परइन नेताओं कोस्पीकर ने अयोग्य ठहरा दिया था। चुनाव आयोग ने उनके निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की घोषणा की है। शुक्रवार कोतीन निर्दलीय विधायक – आशीष शर्मा, होशियार सिंह और के.एल. ठाकुर नेअपना इस्तीफा सौंप दिया। उनकी सीटों पर भी उपचुनाव होने की आशंका जताई जा रही है।
कांग्रेस को बड़ा झटका
होशियार सिंह ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि, ‘हमने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हम BJP में शामिल होंगे और उसके टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।’ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पिछले महीने उस समयमुशकिलों में पड़ गई थी जब BJP ने इन 9 विधायकों के समर्थन की वजह से राज्य की एकमात्र सीट के लिए राज्यसभा चुनाव जीत लिया था। हालांकि अपनी सरकार को बचाने के लिए सीएम सुक्खू पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन भाजपा उप-चुनाव में जीत के साथ उनकी सरकार को BJP गिराने की पूरा कोशिश कर रही हैं। क्योंकि इसके जरिए इससे सत्ताधारी पार्टी के और अधिक विधायकों को अपनी ओर खिंचा जा सकता है।
हिमाचल में असेंबली कंपोजिशन
बता दें, हिमाचल राज्य में कांग्रेस के 34 विधायक हैं और BJP की बात करें तो25 विधायक हैं। शनिवार को 9 विधायकों की बीजेपी में ज्वाइनिंग हो रही है और उन सभी सीटों पर उपचुनाव होंगे। अगर सभी 9 विधायक जीत जाते हैं तो ऐसे में BJP के 34 विधायक हो जाएंगे। ऐसा होने से कांग्रेस और बीजेपी बराबरी की स्थिति में आ जाएंगे।





More Stories
दिल्ली में ₹16 करोड़ की लागत से बना बायोगैस प्लांट शुरू, रोजाना 200 टन गोबर से बनेगी जैविक खाद और स्वच्छ ईंधन
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
संस्कारवान परिवार ही सशक्त समाज का आधार : तोखन साहू
मैरी मिलबेन की भारतीय युवाओं से अपील, CJP के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान
काउंटिंग का वीडियो फुटेज नहीं मिलने पर चुनाव आयोग पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, ये कहा