भारतीय रुपये में फिर आयी उछाल, जानिए डॉलर के मुकाबले पैसे में कितनी आई तेजी?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारतीय रुपये में फिर आयी उछाल, जानिए डॉलर के मुकाबले पैसे में कितनी आई तेजी?

मानसी शर्मा /- आज डॉलर के मुकाबले रुपया हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. शेयर बाजारों में बढ़त और विदेशी फंड प्रवाह जारी रहने से रुपये में लगातार तीसरे दिन बढ़त बनी रही. आज के कारोबार में यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 2 पैसे बढ़कर 83.30 पर पहुंच गया.
विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि तेल उत्पादक देशों ओपेक+ की महत्वपूर्ण बैठक से पहले, कच्चे तेल की कीमतें 82 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर मँडरा रही हैं, हालांकि भारतीय मुद्रा में तेज बढ़त को सीमित कर दिया गया है. इसके अलावा निवेशकों को आज जारी होने वाले घरेलू जीडीपी आंकड़ों का भी इंतजार रहेगा.
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा में, रुपया डॉलर के मुकाबले 83.31 पर खुला और 83.29 से 83.32 के दायरे में कारोबार किया. बाद में इसने ग्रीनबैक के मुकाबले 83.30 पर कारोबार किया, जो पिछले बंद के मुकाबले 2 पैसे की बढ़त दर्शाता है. मंगलवार को 6 पैसे की बढ़त के बाद बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे बढ़कर 83.32 पर बंद हुआ. इस बीच, डॉलर इंडेक्स 0.02 फीसदी गिरकर 102.78 पर कारोबार कर रहा था. वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.18 प्रतिशत गिरकर 82.95 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

आज बीएसई सेंसेक्स 41.15 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 66,943.06 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 17.15 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 20,113.75 पर पहुंच गया. बुधवार को दोनों इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई लेकिन बाद में सेंसेक्स और निफ्टी निचले स्तर पर पहुंच गए. एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 71.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox