उत्तराखंड/अनिशा चौहान/- 21 जून को भराड़ीसैण में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के भराड़ीसैण आगमन पर स्थानीय संस्कृति की झलक देखने को मिली, जहां छोलिया लोक नृत्य और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की स्वर लहरियों के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड पुलिस बल द्वारा मुख्यमंत्री को गॉर्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया, जो इस आयोजन की गरिमा को और बढ़ा गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने में सहायक है।


More Stories
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
UGC रोल बैक पर सरकार झुकी, करणी सेना की दो मांगें मंजूर
भूमि बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार