तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड ड्राइविंग बना काल: विकासनगर में तीन गाड़ियों की टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड ड्राइविंग बना काल: विकासनगर में तीन गाड़ियों की टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

-धूलकोट डाट काली मंदिर के पास हुआ भीषण हादसा, मृतक की पहचान सचिन के रूप में हुई

विकासनगर,देहरादून/अनिशा चौहान/-  धूलकोट डाट काली मंदिर के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे ने एक युवक की जान ले ली, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार में चल रही एक लाल रंग की वेन्यू गाड़ी ने रॉन्ग साइड से आते हुए सामने से आ रही एक काले रंग की होंडा एकॉर्ड को जबरदस्त टक्कर मार दी। इसके कुछ ही सेकंड बाद देहरादून से विकासनगर की ओर आ रही एक तीसरी सफेद वेन्यू कार भी अनियंत्रित होकर टक्कर में शामिल हो गई।

हादसे में लाल रंग की वेन्यू गाड़ी चला रहे सचिन नामक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य दो गाड़ियों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह हादसा तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड से ड्राइविंग करने की वजह से हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा एक बार फिर इस बात की चेतावनी है कि रॉन्ग साइड ड्राइविंग और तेज रफ्तार कितनी घातक साबित हो सकती है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर सतर्कता और नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाएं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox