ब्रिटेन में खालिस्तानी कट्टरपंथ पर लगेगी लगाम,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ब्रिटेन में खालिस्तानी कट्टरपंथ पर लगेगी लगाम,

-भारत दौरे पर आए ब्रिटिश रक्षा मंत्री ने किया बड़ा एलान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- खालिस्तानी कट्टरपंथ पर लगाम लगाने के लिए भारत की अपील पर ब्रिटेन ने बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि ब्रिटेन ने खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथियों से निपटने के लिए ब्रिटेन की सरकार ने नए फंड का एलान किया है। गौरतलब है कि भारत और ब्रिटेन पहले ही कट्टरपंथ से लड़ने के लिए संयुक्त टास्क फोर्स के गठन की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने यह जानकारी दी।

खालिस्तानी कट्टरपंथ से निपटने के लिए फंड का एलान
भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त ने बताया कि ’भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और ब्रिटेन के रक्षा मंत्री टुगेनहाट के बीच हुई मुलाकात में टुगेनहाट ने नई फंडिंग का एलान किया है, जिससे खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथ से निपटने में ब्रिटेन की क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी। 95 हजार पाउंड (करीब एक करोड़ रुपए) के निवेश से ब्रिटेन सरकार की खालिस्तान समर्थक उग्रवाद को समझने में मदद मिलेगी। ब्रिटिश उच्चायुक्त ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच संयुक्त कट्टरपंथ टास्क फोर्स के गठन की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है।’

भारत ने जताई कट्टरपंथ पर चिंता
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री टुगेनहाट तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को भारत दौरे पर आए हैं। भारत द्वारा लगातार ब्रिटेन के सामने खालिस्तान कट्टरपंथ का मामला उठाया जा रहा था। दरअसल ब्रिटेन में हाल के सालों में खालिस्तानी कट्टरपंथ तेजी से उभरा है। भारत की चिंता है कि ब्रिटेन में खालिस्तान उग्रवादियों की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। भारत की चिंताओं के बीच ही ब्रिटेन की सरकार ने फंडिंग का एलान किया है। टुगेनहाट ने कहा कि ’दुनिया का सबसे पुराना और सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते, हमारे बहुत से साझा अवसर हैं, जिनसे दुनिया को ज्यादा सुरक्षित और समृद्ध स्थान बनाया जा सकता है।’

जी-20 बैठक में होंगे शामिल
ब्रिटिश रक्षा मंत्री ने कहा कि ’दोनों देशों के बीच गहरे संबंध हैं और दोनों देश मिलकर सुरक्षा चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना कर सकते हैं। कट्टरपंथ के खिलाफ अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए हम साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ बता दें कि टुगेनहाट को कोलकाता में होने भ्रष्टाचार विरोधी मंत्री स्तर वाले जी20 सम्मेलन में भी शिरकत करनी है। इस पर टुगेनहाट ने कहा कि ’भ्रष्टाचार हमारी समृद्धि, हमारे समाज और हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नुकसानदायक है। मैं इस मुद्दे पर भारत में होने वाली जी20 बैठक में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं।’ टुगेनहाट सीबीआई मुख्यालय का दौरा भी करेंगे और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से भी मुलाकात करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox