देश ने देखा विपक्ष ने मणिपुर की जनता के साथ किया धोखा- पीएम मोदी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश ने देखा विपक्ष ने मणिपुर की जनता के साथ किया धोखा- पीएम मोदी

-हावड़ा में बोले पीएम- अविश्वास प्रस्ताव के बहाने मणिपुर पर चर्चा नही सिर्फ भ्रम फैलाना चाहता था विपक्ष, लेकिन मकसद में नही हुआ कामयाब तो वोटिंग से भागे -पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हो रहे भाजपा के पंचायती राज परिषद कार्यक्रम को किया संबोधित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हावड़ा/शिव कुमार यादव/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि मणिपुर हिंसा पर हम संसद में शुरू से चर्चा करने के पक्ष में थे। विपक्ष के लोग सिर्फ राजनीति करना चाहते थे। वे अविश्वास प्रस्ताव लाए, फिर वोटिंग से भाग गए। उन्होने कहा पूरे देश की जनता ने देखा कि विपक्ष ने मणिपुर के साथ धोखा किया। मोदी ने यह बात पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हो रहे भाजपा के पंचायती राज परिषद कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कही। पीएम ने बंगाल और मणिपुर हिंसा पर विपक्ष के रवैये और अपने 9 साल के कार्यकाल पर भी बात की। पीएम बोले, मणिपुर समस्या के पीछे सिर्फ कांग्रेस की राजनीति है। विपक्ष राजनीति के लिए मणिपुर का दुरुपयोग ना करे। मणिपुर हमारे दिल का टुकड़ा है।

मणिपुर पर विपक्ष के नेता कुछ भी बात कर रहे थे
पीएम ने संसद सत्र के दौरान विपक्ष के रवैये पर कहा, ’विपक्ष वाले अविश्वास प्रस्ताव पर सिर्फ अरोप लगा रहे थे, बिना लॉजिक कुछ बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष मणिपुर पर बात नहीं करना चाहता है और मणिपुर पर बात नहीं हो सकती इसलिए विपक्ष वाले बिना तर्क के कुछ भी बात कर रहे थे।’

देश में नकारात्मकता फैलाने वालों को करारा जवाब दिया
प्रधानमंत्री ने कहा, ’हमने संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को हराया और पूरे देश में नकारात्मकता फैलाने वालों को करारा जवाब दिया। विपक्ष के सदस्य संसद बीच में ही छोड़कर चले गए। सच तो यह है कि वे अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से डर गए थे। बीजेपी वाले बिना घमंड के काम करते हैं और लोगों का दिल जीत रहे हैं।’
               पीएम ने कहा पिछले 50 सालों से हम गरीबी हटाओ का नारा सुन रहे हैं, लेकिन वे गरीबी नहीं हटा पाए। जो काम वे 5 दशकों में नहीं कर सके, वो भाजपा सरकार ने इतने कम समय में करके दिखाया। हम लोग गरीबी को जीकर आए हैं। हमें पता है कि गरीबी की समस्याओं की जड़ कहां हैं। इसलिए हम जड़ों से गरीबी को काट पा रहे हैं। हमने 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई है। इनमें से 13 हजार गांव नॉर्थ-ईस्ट के थे। जो लोग आज मणिपुर-मणिपुर कर रहे हैं कि उनको कभी यह ख्याल नहीं आया कि पूर्वी भारत में 13 हजार गांव अंधेरे में थे। हमने जलजीवन मिशन की शुरुआत की थी। तब देश के 20 फीसदी से भी कम ग्रामीणों परिवारों तक नल से जल की सुविधा थी। आज 60 फीसदी से भी ज्यादा ग्रामीण परिवारों को नल से पानी मिल रहा है। मिजोरम में 4 साल पहले तक केवल 6 फीसदी घरों में पाइप से पानी पहुंचता था। आज यह आंकड़ा 90 फीसदी से ज्यादा है।
               पीएम 10 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान संसद में बोले। इस दौरान उन्होंने कहा- नॉर्थ-ईस्ट हमारे जिगर का टुकड़ा है। नॉर्थ-ईस्ट की समस्याओं की एकमात्र जननी कांग्रेस है। वहां के लोग नहीं, कांग्रेस की राजनीति जिम्मेदार है। मैं सभी देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जो कोशिशें चल रही हैं, निकट भविष्य में शांति का सूरत जरूर उगेगा। मणिपुर फिर नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा। सदन के साथियों से निवेदन है देश में मणिपुर से भी गंभीर समस्याएं आईं, लेकिन मिलकर रास्ते निकाले। मिलकर चलें, मणिपुर को भरोसा देकर चलें, राजनीति के लिए मणिपुर का दुरुपयोग ना करें, दर्द की दवा बनकर काम करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox