ब्रिटेन के बाद अब जापान में कोरोना वायरस के एक और नये स्ट्रेन की दस्तक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ब्रिटेन के बाद अब जापान में कोरोना वायरस के एक और नये स्ट्रेन की दस्तक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हैल्थ डेस्क्/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस से पहले ही दुनियाभर में नौ करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 19 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और अब आए दिन मिल रहे कोरोना के नए-नए स्ट्रेन ने और भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में तो वैसे ही अलग-अलग स्ट्रेन पाए गए हैं और अब रिपार्ट आई है कि जापान में भी कोरोना का एक नया स्ट्रेन मिला है। कहा जा रहा है कि यह स्ट्रेन ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले वायरस के स्वरूपों से अलग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये नया स्वरूप ब्राजील से आए कुछ लोगों में मिला है। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि हवाईअड्डे पर जांच के दौरान कुल चार लोगों में वायरस का नया स्वरूप मिला है, जिसमें करीब 40 वर्षीय एक पुरुष, करीब 30 वर्षीय महिला और उसके दो बच्चे शामिल हैं।
जापानी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, हवाईअड्डे पर जांच के दौरान पुरुष में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं मिला था, लेकिन बाद में सांस संबंधी दिक्कत होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वहीं, महिला को सिर में दर्द की शिकायत और उसके बेटे को बुखार था, जबकि बेटी में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान में पहले से ही ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन फैला हुआ है। यहां इन दोनों देशों के स्वरूपों के करीब 30 मामले सामने आ चुके हैं। इसको लेकर एहतियात बरतते हुए जापान की सरकार ने शुक्रवार से टोक्यो और उसके आस-पास के क्षेत्रों में आपात स्थिति की घोषणा की है, जिसके तहत रेस्तरां और बार रात आठ बजे के बाद बंद रहेंगे।
जापान में मिले नए स्ट्रेन के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं, जैसे कि- यह नया स्ट्रेन अधिक संक्रामक है या नहीं, आदि। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि जापान से उन्हें पता चला है कि वहां मिले कोरोना के नए स्ट्रेन में 12 म्यूटेशन हैं, जिसमें से एक तो ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले स्ट्रेन जैसा ही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान में अब तक दो लाख 80 हजार से अधिक लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि करीब चार हजार लोगों की मौत हो चुकी है। यहां हाल के दिनों में प्रतिदिन सात हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। यहां के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा है कि लोगों के सहयोग से हमें हर कीमत पर इस मुश्किल स्थिति से निकलना होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox