ब्रिटेन की संसद में कश्मीर की बेटी ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ब्रिटेन की संसद में कश्मीर की बेटी ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

-बोली- मैं मलाला नही हूं जो देश छोड़ना पड़े, हम भारत में पूरी तरह सुरक्षित -याना मीर ने ब्रिटिश संसद में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के गिनाए फायदे

लंदन/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कश्मीरी कार्यकर्ता और पत्रकार याना मीर ने ब्रिटेन की संसद में वैश्विक मंच पर कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के दुष्प्रचार का करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई। मीर ने ब्रिटिश संसद में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के कई फायदे भी गिनाए। साथ की कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग भी बताया।

लंदन में ब्रिटेन की संसद द्वारा आयोजित ’संकल्प दिवस’ में बोलते हुए कश्मीर की इस बेटी ने पाकिस्तान पर भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए दुष्प्रचार का आरोप लगाया। याना मीर ने कहा कि वो जम्मू-कश्मीर में सुरक्षित और स्वतंत्र महसूस करती हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। मीर ने इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय मीडिया को भी जम्मू-कश्मीर के लोगों के बीच विभाजन पैदा करने से परहेज ही हिदायत दी।

मैं मलाला यूसुफजई नहीं…
मीर ने ब्रिटिश संसद में बोलते हुए कहा कि मैं मलाला यूसुफजई नहीं हूं। उन्होंने इस बीच पाक को आईना दिखाते हुए कहा कि वो भारत के कश्मीर में सुरक्षित रह रही हैं, जहां उन्हें आतंकवाद के खतरों के कारण अपना देश छोड़कर भागना नहीं पड़ेगा। उन्होंने आतंकवाद के सामने अपने देश की लचीलापन और एकता पर विश्वास व्यक्त किया।

भारत को बदनाम करने की कोशिश
मीर ने यूके संसद में कहा, ’मैं कभी भी मलाला यूसुफजई नहीं बनूंगी लेकिन मलाला द्वारा मेरे देश, मेरी प्रगतिशील मातृभूमि को उत्पीड़ित कहकर बदनाम करने पर मुझे आपत्ति है। मुझे सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के ऐसे सभी टूलकिट सदस्यों पर आपत्ति है, जिन्होंने कभी भी भारतीय कश्मीर का दौरा करने की परवाह नहीं की, लेकिन वहां से उत्पीड़न की कहानियां गढ़ते हैं।”

मीर ने आगे कहा कि मैं आपसे आग्रह करता हूं कि धर्म के आधार पर भारतीयों का ध्रुवीकरण करना बंद कर दें, हम तुम्हें तोड़ने की इजाजत नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के कारण हजारों कश्मीरी माताएं पहले ही अपने बेटों को खो चुकी हैं, इसलिए अब मेरे कश्मीरी समुदाय को शांति से रहने दें।

अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के गिनाए फायदे
कार्यक्रम में कश्मीरी पत्रकार ने अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद कश्मीर में हुई प्रगति के बारे में बताया। मीर ने कहा कि अब वहां की सुरक्षा बढ़ गई है। उन्होंने भारतीय सेना के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox