दिल्ली में वाटर बिल सेटलमेंट पर कांग्रेस-आप आई साथ,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में वाटर बिल सेटलमेंट पर कांग्रेस-आप आई साथ,

-केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया लोगों को राहत देने के खिलाफ का आरोप

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पानी के बढ़े बिलों को लेकर दिल्ली में राजनीति गर्माई हुई है लेकिन अब कांग्रेस व आप पार्टी इस मुद्दे पर एक साथ आ गई है। जिसके बाद केजरीवाल सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है ताकि बढ़े बिलों से दिल्ली की आम जनता को राहत दी जा सके। वही भाजपा ने इस बैठक का बहिष्कार किया है जिसपर केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नही चाहती की लोगों को राहत दी जाए। वो बहुत ही गंदी राजनीति कर रही है।

कांग्रेस ने स्कीम का किया समर्थन
सीएम ने जनता से जुड़े इस बड़े मुद्दे पर चर्चा के लिए भाजपा और कांग्रेस को आमंत्रित किया था। कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और हारून यूसूफ बैठक में शामिल हुए और उन्होंने जल बोर्ड की इस वन टाइम सेटलमेंट स्कीम का समर्थन किया।
           बैठक में जल मंत्री आतिशी और शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने विस्तार से इस स्कीम के बारे में बताया। इस दौरान सीएम ने कहा कि भाजपा का बैठक में शामिल न होना यह दिखाता है कि वो स्कीम के खिलाफ है, जबकि इसे लागू होने से 90 प्रतिशत लोगों का बिल माफ हो जाएगा।
           सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा स्कीम को रोकने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। हमने एलजी साहब से बात की, सदन में मामला उठाया, संकल्प पास किया, फिर भी स्कीम कैबिनेट में नहीं आ पाई है। वहीं, लवली ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री को अपना सुझाव दे दिया है। कांग्रेस दिल्ली वालों को राहत देने वाले सरकार के हर कदम का समर्थन करेगी। इस दौरान जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती भी मौजूद रहे।

स्कीम के खिलाफ है भाजपा- केजरीवाल
सर्वदलीय बैठक के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का सर्वदलीय बैठक में शामिल न होना यह दिखाता है कि वो दिल्ली के लाखों लोगों को राहत देने वाली वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के खिलाफ है। हमें भाजपा को दिल्ली की जनता के सामने बेनकाब करना चाहिए, क्योंकि वो बहुत ही गंदी राजनीति कर रही है। अगर भाजपा के कोई सुझाव होंगे तो हम जरूरत लेते।
           सीएम ने स्कीम के बारे में बताया कि हमारा आंकलन है कि वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू होने से लगभग 90 प्रतिशत लोगों का बिल माफ हो जाएगा, लेकिन दिल्ली सरकार को जल बोर्ड को सब्सिडी का पैसा देना होगा। इसके बाद जल बोर्ड के पास राजस्व भी आ जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox