ब्रह्मकुमारी बहनों ने भाइयों को बांधा राखी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ब्रह्मकुमारी बहनों ने भाइयों को बांधा राखी

नई दिल्ली/-  द्वारका सेक्टर तीन स्थित मधु विहार सोलंकी मार्केट में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास मनाया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख बहन रूपा ने उपस्थित लोगों को रक्षा सूत्र बांध कर ईश्वरीय आशीर्वाद दिया। बहन रूपा ने बताया कि वे तो ईश्वर की ओर से निमित्त मात्र है तथा उन्हीं के आदेश से मैं आप सभी को रक्षा सूत्र बांध रही हूं। बहन रूपा ने रक्षा बंधन बांधने के बाद प्रत्येक सदस्यों से अपनी कोई एक बुरे व्यसन को छोड़ने का संकल्प कराया।

इस अवसर पर आयोजक तथा फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बहन रूपा रक्षाबंधन के त्योहार पर भाइयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और ब्रह्मकुमारी संस्थान के जीवन जीने की कला को भाइयों को बताती है। इस मौके पर एडवोकेट राकेश कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार आपस में भाई चारा और प्रेम तथा सौहार्द्र का पाठ पढ़ाता है। इस अवसर पर हरिश्चंद्र राय,प्रमोद गोयल, डा सुरेंद्र झा, सुरेश लाला, रमेश खटाना, ब्रजेश सोमबंशी, सतबीर प्रधान,राकेश इलेक्ट्रिक आदि उपस्थित थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox