आरजेएस पीबीएच मेनिफेस्टो का न्यूज़ लेटर “पाॅजिटिव मीडिया”,18 अगस्त को होगा लाॅंच

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आरजेएस पीबीएच मेनिफेस्टो का न्यूज़ लेटर “पाॅजिटिव मीडिया”,18 अगस्त को होगा लाॅंच

-"पाॅजिटिव मीडिया"न्यूज़ लेटर सकारात्मक भारत-उदय वैश्विक आंदोलन का मुख-पत्र होगा.

नई दिल्ली/- सकारात्मक भारत उदय वैश्विक आंदोलन के आजादी पर्व कार्यक्रम 11 अगस्त को दिल्ली में जारी सकारात्मक वर्ष 2024-25 में 10वां साल:10 सूत्री मेनिफेस्टो को आरजेसियंस द्वारा अमली जामा पहनाना शुरू हो गया है।‌ राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) के संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ उदय कुमार मन्ना ने बताया की रक्षाबंधन के अवसर पर रविवार 18 अगस्त 2024 को सुबह 11 बजे आयोजित अमृत काल का सकारात्मक भारत-उदय के 251 वें संस्करण के वेबिनार में मुख्य अतिथि  वूमेन्स विंग ब्रह्मकुमारीज संस्थान ,माउंट आबू की नेशनल कोऑर्डिनेटर  बीके डा.सविता बहन और अध्यक्षता कर रहे भारतीय संस्कृति सम्मान के राष्ट्रीय संयोजक पार्थ सारथि थपलियाल आरजेएस पीबीएच के प्रथम मंथली बाइलिंगुअल न्यूजलेटर “पाॅजिटिव मीडिया” का विमोचन करेंगे। ये कार्यक्रम माता रामरती देवी मंदिर कृषक प्रयोगशाला एवं कृषक पर्यटन स्थल, कान्धरपुर, गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

श्री मन्ना ने बताया कि कार्यक्रम का आगाज समाजसेवी राजेन्द्र सिंह कुशवाहा करेंगे जो इस न्यूज़ लेटर के संपादक (मानसेवी) बनाए गए हैं और एक साल तक कार्यक्रम को-ऑर्गेनाइज करेंगे। श्री कुशवाहा ने बताया कि न्यूज़लेटर के माध्यम से छुपी प्रतिभाओं को एक सकारात्मक मंच मिलेगा,जिसमें वह अपने मन की बात, लेख, कविता और कहानी वट्सअप नं 8368626368 पर भेज सकते हैं, या rjspositivemedia@gmail.com  पर ईमेल भी कर सकते हैं। रक्षाबंधन से भारत-वंदन और वसुधैव कुटुंबकम् कार्यक्रम में हैदराबाद से सुषमा कुशवाहा ग्रेटर नोएडा से दीपा कुशवाहा और ग्रेटर नोएडा से ही खुशबू झा अतिथि वक्ता होंगी। कार्यक्रम का संचालन आरजेएस पीबीएच  के एडिटर-इन-चीफ उदय कुमार मन्ना करेंगे। इस अवसर पर रक्षाबंधन से भारत वंदन और  वसुधैव कुटुंबकम् विषय पर चौथा इंटरैक्टिव सेशन होगा। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox