बेटी ने अपनी मां के घर में डाला डाका, गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बेटी ने अपनी मां के घर में डाला डाका, गिरफ्तार

-सेवक पार्क द्वारका में बुर्का पहनकर दिया वारदात को अंजाम, लाखों के गहने किए चोरी -बोली-मां छोटी बहन को ज्यादा चाहती है

नई दिल्ली/द्वारका/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में पुलिस ने मां के घर में चोरी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। द्वारका एंटी-बर्गलरी सेल ने सीसीटीवी कैमरे की छानबीन कर आरोपी की पहचान की। आरोपी की पहचान श्वेता (31) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला ने वारदात के समय बुर्का पहन रखा था। पुलिस ने आरोपी बेटी से करीब 13 लाख के गहने और साढ़े नौ हजार रुपये और बुर्का बरामद कर लिया है।
          इस संबंध में द्वारका डीसीपी अंकित सिंह ने पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 जनवरी को सेवक पार्क निवासी कमलेश ने विंदापुर थाने में अपने घर में चोरी होने की शिकायत की। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि बिना किसी तोड़फोड़ के घर में अलमारी से गहने और नकदी की चोरी की गई है। मामले की जांच सेंधमारी निरोधक सेल को दी गई। निरीक्षक विवेक मंडोला के नेतृत्व में पुलिस ने शिकायतकर्ता के घर के आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला।
          फुटेज में बुर्का पहने एक महिला को घर का दरवाजा खोलकर घुसते हुए देखा गया। पुलिस ने महिला के आने जाने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, जिसमें पता चला कि आरोपी शिकायतकर्ता महिला की बड़ी बेटी श्वेता निवासी- सीशा गोदाम रोड, मोहन गार्डन, दिल्ली है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
         पूछताछ में आरोपी श्वेता ने बताया कि उसकी मां छोटी बहन से ज्यादा प्यार करती है। वह उसके लिए पैसे खर्च करती थी। उसकी शादी के लिए मां ने गहने बना रखे हैं। अपने खर्च के लिए करीब डेढ़ लाख का कर्जा ले लिया था। उसने अपनी मां से भी कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपने ही मां के घर में चोरी करने की साजिश रची। पुलिस से बचने के लिए उसने दुकान से एक बुर्का खरीदा।
         घर बदलने का झांसा देकर उसने अपनी मां को अपने घर बुलाया। फिर, मां के घर की चाबी चुरा ली। बहाने से बाहर जाने की बात कहकर वह निकल गई। वह उत्तम नगर वेस्ट स्थित शौचालय में अपने कपड़े बदलकर बुर्क़ा पहन लिया। फिर वारदात के बाद वापस शौचालय में आकर कपड़े बदलकर घर चली गई। उसने बताया कि गहने को एक ज्वैलर को बेच दिया है। पुलिस ने ज्वैलर के कब्जे से गहने बरामद कर लिए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox