बेटी की शादी के लिए किया था मासूम का अपहरण, दो गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बेटी की शादी के लिए किया था मासूम का अपहरण, दो गिरफ्तार

-मासूम को बेचकर करना चाहती थी रूपये इक्ट्ठे, सहेली संग रची अपहरण की साजिश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दूसरे का घर उजाड़कर अपनी बेटी का घर बसाने के लिए आरोपी महिला ने मासूम के अपहरण की साजिश रची थी। लेकिन पुलिस ने सूझबूझ से कार्यवाही करते हुए न केवल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बल्कि मासूम बच्चें को भी सकुशल बरामद कर लिया है। लेकिन अभी भी इस मामले में एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
                 दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दो अप्रैल को सूचना मिली थी कि मकान नंबर 352डी मुनिरका गांव में रहने वाली महिला ने दो वर्ष के बच्चे का अपहरण कर लिया है। सूचना के बाद किशनगढ़ थाने में तैनात एसआई मयंक यादव ने मौके पर पहुंचकर निक्की नाम की युवती को गिरफ्तार कर लिया और उसके मकान की रसोई से दो वर्ष के बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशनगढ़ थानाध्यक्ष बिनोद कुमार व एसआई मयंक यादव की टीम ने जांच शुरू की। निक्की ने बताया कि उसने महरौली में रहने वाली महिला बबली के कहने पर बच्चे को चुराया था। निक्की की दादी महरौली में बबली के घर के पास रहती है। इस कारण वह बबली को जानती है। पुलिस टीम ने महरौली से बबली को गिरफ्तार कर लिया।
               बबली ने पूछताछ में बताया कि वह बेटी की शादी करना चाहती थी। शादी के लिए उसे पैसे की जरूरत थी। ऐसे में उसने साथी दीपक व निक्की के साथ मिलकर बच्चे के अपहरण की साजिश रची थी। तीनों दो मार्च को गुरुग्राम में सहारा क्लब में मिले। यहां से ये बच्चे का अपहरण करने के लिए मुनिरका पहुंचे। निक्की के पड़ोस में छोटा बच्चा था। बबली व दीपक कार में बैठे रहे, जबकि निक्की बच्चे का अपहरण करने के लिए गांव के अंदर चली गई थी। काफी देर तक निक्की नहीं आई तो ये लोग मौके से चले गए थे। इधर निक्की ने पड़ोस के बच्चे का अपहरण कर उसे अपनी रसोई में छिपा दिया था। जिसे पुलिस ने तलाशी के दौरान बरामद कर लिया। अब पुलिस इस मामले फरार आरोपी दीपक को पकड़ने के लिए उसकी तलाश में जुटी है।  

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox