
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- उत्तर प्रदेश के कैसरगंज के निवर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे पहलवानों के यौन उत्पीड़न केस की सुनवाई शुक्रवार को शुरू हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई को लेकर कोर्ट ने उन्हे उपस्थित रहने का आदेश दिया था। सांसद ने कोर्ट में उपस्थित होकर अपने खिलाफ लगे आरोपों का ट्रायल में सामना करने का निर्णय लिया है। इस दौरान भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली पुलिस से यात्रा और सीडीआर समेत अन्य दस्तावेजों की जानकारी मांगी लेकिन उनकी अर्जी का दिल्ली पुलिस ने यह कहते हुए विरोध किया कि आरोपी दस्तावेज तलब करने की आड़ में दोबारा जांच की मांग कर रहा है, जिसका निर्देश नहीं दिया जा सकता। कोर्ट ने मामले को 2 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया है। अब मामले की सुनवाई 2 जुलाई को होगी।

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज हो रही है। एसीएमएम प्रियंका राजपूत की कोर्ट ने सुनवाई की। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने औपचारिक तौर पर आरोप तय किए थे। कोर्ट ने सात धाराओं के तहत आरोप तय किए थे। बृजभूषण ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा था। बृजभूषण ने कहा था कि हम ट्रायल का सामना करेंगे। ऐसे में उन्हें सुनवाई के दौरान मौजूद रहने का आदेश दिया गया।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में कथित यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई के बाद सांसद बृजभूषण शरण सिंह कोर्ट से बाहर आए। दिल्ली पुलिस ने यात्रा और सीडीआर समेत अन्य दस्तावेज मांगने वाली बृजभूषण शरण सिंह की अर्जी का विरोध किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी दस्तावेज तलब करने की आड़ में दोबारा जांच की मांग कर रहा है, जिसका निर्देश नहीं दिया जा सकता। कोर्ट ने मामले को 2 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया है।





More Stories
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
संस्कारवान परिवार ही सशक्त समाज का आधार : तोखन साहू
देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल
दिल्ली में सेक्सटॉर्शन साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार