बूस्टर डोज के नाम पर साइबर ठगी, ओटीपी बताया और अकाउंट खाली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बूस्टर डोज के नाम पर साइबर ठगी, ओटीपी बताया और अकाउंट खाली

-सावधान कोविन द्वारा किसी से भी कोई डिटेल्स नही मांगी जाती है, कृप्या किसी को भी कोई डिटेल्स या ओटीपी नही बतायें

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने फ्रंट लाइन वर्कर के लिए बूस्टर डोज का एलान किया है। जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है। लेकिन इसी बीच साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। साइबर ठग लोगों से फोन कर बूस्टर डोज का ऑफर दे रहे है और उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर ओटीपी पूछकर सारा अकाउंट खाली कर सकते हैं।

अब साइबर ठगों से बचने के लिए सरकार ने एक अपील जारी की है। जिसमें कहा गया है कि कोविन में बूस्टर डोज की रजिस्ट्रेशन के लिए किसी से भी डिटेल्स नहीं मांगी जाती है, अगर कोई डिटेल्स मांगता है या आपसे बूस्टर के नाम पर ओटीपी मंगाता है तो आप सतर्क रहें, किसी से भी अपना ओटीपी व डिटेल्स शेयर नहीं करें।’

वायरल मैसेज में क्या लिखा है, ’आमजन को फोन करके बूस्टर डोज के बारे में जानकारी मांगी जा रही है। जानकारी में बूस्टर लगवाने की भी बात कही जाती है, अगर आप बूस्टर लगवाना चाहते है तो आपकी मदद कर सकते हैं। आपका टाइम बुक करवाना है तो आप अपनी डिटेल्स बता दें, जैसे ही आप अपनी डिटेल्स देते हैं आपको एक ओटीपी प्राप्त होता है। अगर आप ओटीपी दे देते है तो आपके साथ बड़ी ठगी हो सकती है, गौर करने की बात है कि बवूपद द्वारा किसी से भी डिटेल्स नहीं मांगी जाती है, अगर कोई डिटेल्स मांगता है या आपसे बूस्टर के नाम पर व्ज्च् मंगाता है तो आप सतर्क रहें व्ज्च् किसी से भी शेयर नहीं करें। हालांकि इस मैसेज की पुष्टि अभी तक किसी ने नहीं की है और ना ही किसी यूजर ने अभी तक इस तरह के फ्रॉड के बारे में कुछ कहा है। यह मैसेज काफी वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इस मैसेज को शेयर किया है। ट्विटर पर भी कुछ लोगों ने इस मैसेज को शेयर किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox