
बिलासपुर/छत्तीसगढ/- अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर आश्रयनिष्ठा वेल्फेयर सोसायटी ने रेलवे मरिमाई मंदिर स्थित कुष्ठ बस्ती में राशन सामग्री का वितरण किया। आश्रयन्निष्ठा वेल्फेयर सोसायटी ने कुष्ठ बस्ती को गोद ले रखा है और हर जरूरतों पर उनकी परवरिश करती आ रही है। कुष्ठ बस्ती में रहने वाले पंद्रह बुजुर्ग महिला पुरुषों का वेक्सिनेशन कराया गया। आश्रयन्निष्ठा हर महीने सभी कुष्ठ रोगियों का हैल्थ चेकअप कराती है।
इस अवसर पर संस्था की सचिव अरुणिमा मिश्रा ने कहा कि बुजुर्ग हमारे लिए पूज्यनीय हैं। उनकी प्रेरणा से ही हम आज इस मुकाम पर हैं इसलिए हमेशा उनका सम्मान किया जाना। आशीष अग्रवाल ने बुजुर्गो को आगामी त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे जीवन की कामना की। कार्यक्रम में आश्रयनिष्ठा वेल्फेयर सोसायटी की संस्थापिका सचिव अरुणिमा मिश्रा, आशीष अग्रवाल, गोविंद राय, गिरीश साहू, अर्णव मिश्रा, यश आयुष कश्यप और संस्था के सदस्य उपस्थित थे।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”