
उत्तर प्रदेश/नई दिल्ली/- भारतीय सॉफ्टबॉल संघ ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद सॉफ्टबॉल कल्ब के महासचिव व मुख्य कोच पंकज सिंह का राष्ट्रीय रेफरी के रूप में चयन किया है। पंकज सिंह को यह सम्मान जापान में आयोजित हुई एशियन सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर दिया गया है। इस टीम में गाजियाबाद सॉफ्टबॉल कल्ब के खिलाड़ी संजीत हुन के चयन के बाद से यह कल्ब पूरे देश में सुर्खियों में बना हुआ था। इसके साथ ही निशा सिंह का स्कोरर के रूप में चयन हुआ है।
बता दें कि पंकज सिंह आई. सी. एम. आर.(एन. आई. एम. आर) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार मैं कार्यरत है और काफी समय से उत्तरप्रदेश में गाजियाबाद सॉफ्टबॉल कल्ब में अपनी कोचिंग की सेवाऐं दे रहे है। उनकी कोचिंग के तहत है संजीत हुन जैसे अनेकों खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। वहीं निशा सिंह स्कोरर को गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2022 में सॉफ्टबॉल खेल प्रतियोगिता के लिए नियुक्त किया गया है। पंकज सिंह व निशा सिंह पूर्व में भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक एवं स्कोरर की भूमिका निभा चुके हैं। प्रतियोगिता 7 से 11 अक्टूबर तक गांधीनगर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधीनगर में आयोजित की जा रही है। भारतीय सॉफ्टबॉल संघ द्वारा पंकज सिंह एवं निशा सिंह के चयनित होने पर उत्तर प्रदेश के सभी सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों में काफी उत्साह है।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी