बीमार सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, स्वास्थ्य कारणों के आधार पर मिली 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीमार सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, स्वास्थ्य कारणों के आधार पर मिली 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत

-सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाज कराएं और उसके दस्तावेज हमें दिखाएं, बिना इजाजत दिल्ली नहीं छोड़ेंगे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि आप नेता सत्येंद्र जैन को स्वास्थ्य कारणों के आधार पर शर्तों के साथ जमानत दी जाएगी। 11 जुलाई तक उन्हें कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। 10 जून को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश होना होगा। सत्येंद जैन को 10 जुलाई को कोर्ट में स्वास्थ्य रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है। इससे पहले 18 मई को सुप्रीम कोर्ट ने मामले में ईडी को नोटिस जारी किया था। सत्येंद्र जैन छह अप्रैल को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। सत्येंद्र जैन की ओर से एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी और ईडी की ओर से एएसजी राजू ने सुप्रीम कोर्ट में दलीलें पेश कीं।

                  सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेके माहेश्वरी ने कहा- यह आदेश केवल मेडिकल ग्राउंड तक ही सीमित है। हम सत्येंद्र जैन को मेडिकल ग्राउंड पर जमानत देते हैं। हम उन्हें अपनी इच्छा के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए 6 हफ्ते का वक्त देते हैं। जैन किसी भी गवाह से ना तो मिलेंगे और ना ही उसे प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। वह दिल्ली नहीं छोड़ेंगे। जैन की जो भी जांच की गई है, उसके दस्तावेज अदालत के सामने रखे जाएंगे। वह बिना अनुमति के दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते और मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दे सकते। जानकारी के मुताबिक, आप नेता सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल 30 मई को गिरफ्तार किया था।

स्वास्थ्य कारणों से चल रहे परेशान, बीते दिन तबीयत और भी बिगड़ गई थी
सत्येंद्र जैन 25 मई बुधवार सुबह करीब छह बजे तिहाड़ जेल के वॉशरूम में फिसल कर गिर गए थे। उन्हें सामान्य कमजोरी के कारण निगरानी में रखा गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की। जब उनकी तबीयत और भी बिगड़ गई तो उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उन्हें आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। एक हफ्ते में यह तीसरी बार था, जब जैन को अस्पताल लाया गया था। इससे पहले 22 मई को भी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली पुलिस सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंची थी। रीढ़ की हड़्डी में तकलीफ होने की वजह से उनको अस्पताल लाया गया था। 20 मई को भी वो इसी परेशानी के चलते दीन दयाल अस्पताल लाए गए थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox