बीपीएमएस के 33वें स्वास्थ्य शिविर में नया कीर्तिमान, मरीजों की विस्तृत जांच

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भिवानी/उमा सक्सेना/-  सामाजिक उत्थान के लिए कार्यरत भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) द्वारा लाला महाबीर प्रसाद बवानीवाला की पुण्य स्मृति में आयोजित 33वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर में इस बार रिकॉर्ड स्तर पर मरीज पहुंचे। कुल 210 लोगों की ओपीडी जांच, 65 मरीजों का लैंस सहित मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन, जबकि 69 मरीजों की ओरल/कैंसर स्क्रीनिंग की गई।

शिविर श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुआ।

स्वास्थ्य सेवाओं में नया स्तर, बढ़ती मरीज संख्या ने बढ़ाया संगठन का उत्साह
बीपीएमएस के अध्यक्ष राजेश चेतन ने बताया कि संस्था द्वारा चलाए जा रहे जनसेवा कार्यक्रम—
‘मिशन नेत्र ज्योति’ एवं ‘सब स्वस्थ रहें–सुखी रहें’—की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई नए समाजसेवी और विशेषज्ञ डॉक्टर भी इस मुहिम से जुड़ना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि लक्ष्य यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं बिल्कुल निःशुल्क पहुँचें और अधिक से अधिक लोग चिकित्सा सुविधाओं का लाभ ले सकें।

विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र और मेडिकल परीक्षण
नेत्र परीक्षण इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, गुरुग्राम की अनुभवी डॉक्टर टीम द्वारा किया गया।
वहीं राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के प्रसिद्ध चिकित्सकों ने कैंप में आए मरीजों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच व कैंसर स्क्रीनिंग की।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित जांच और समय पर उपचार से कई गंभीर बीमारियों की रोकथाम संभव है।

अब तक हजारों मरीजों को मिला लाभ, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार जारी
बीपीएमएस द्वारा अब तक लगाए गए 32 मुफ्त चिकित्सा शिविरों में भिवानी, दादरी, रोहतक, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, जींद और दिल्ली के हजारों जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ मिल चुका है।
बेहतर दवाइयों, उच्चस्तरीय डॉक्टरों और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के कारण हर नए शिविर में मरीजों की संख्या में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox