
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘पीएम-किसान सम्मान निधि’ की 21वीं किस्त जारी किए जाने का कार्यक्रम कोयंबटूर, तमिलनाडु से वर्चुअली आयोजित किया गया। इसी अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), उजवा, दिल्ली में भी सीधा प्रसारण किया गया, जहां बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

देशभर के 9 करोड़ किसानों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री मोदी ने 21वीं किस्त हस्तांतरित करते हुए देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों को 18,000 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजे। केंद्र सरकार की यह योजना किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
प्राकृतिक खेती शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती शिखर सम्मेलन 2025 का शुभारंभ भी किया। उन्होंने बताया कि आज इंजीनियर, पीएचडी धारक, वैज्ञानिक और युवा बड़े पैमाने पर प्राकृतिक खेती अपनाने की ओर बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग पर चिंता जताई और किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर प्रोत्साहित किया।

11 वर्षों में कृषि बजट दोगुना
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में कृषि क्षेत्र में निवेश कई गुणा बढ़ा है। मत्स्य पालन व पशुपालन के साथ किसानों को 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक का क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लाभ मिला है। साथ ही बीज से बाजार तक किसानों की हर जरूरत पर सरकार द्वारा योजनाएं लागू की जा रही हैं, जैसे-
मृदा स्वास्थ्य कार्ड
पीएम-फसल बीमा योजना
डिजिटल कृषि मिशन
संरक्षण योजनाएं

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में एसडीएम नजफगढ़ श्री सम्यंक जैन, उप मेयर नजफगढ़ श्री देवेंद्र डबास, तथा संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. उबैद अहमद खान उपस्थित रहे।
एसडीएम नजफगढ़ ने किसानों से संवाद कर कृषि के आधुनिक पहलुओं पर चर्चा की।
उप मेयर डबास ने कहा कि पीएम-किसान योजना ग्रामीण सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन की मजबूत नींव है, जो किसानों को आत्मनिर्भर बना रही है।

कृषि विज्ञान केंद्र ने किया स्वागत
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. डी.के. राणा, अध्यक्ष केवीके, नई दिल्ली ने किसानों को केवीके द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और कृषि क्षेत्र में उसके योगदान की जानकारी दी।
अंत में डॉ. राकेश कुमार, कृषि विशेषज्ञ, ने सभी किसानों का धन्यवाद किया।
317 प्रगतिशील किसानों ने की भागीदारी
दिल्ली जिले के 317 प्रगतिशील किसान और महिला किसान कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रधानमंत्री के संबोधन को लाइव देखा।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत