बिहार में बढ़ा अपराध का ग्राफ, हाजीपुर में RJD नेता की गोली मारकर हत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार में बढ़ा अपराध का ग्राफ, हाजीपुर में RJD नेता की गोली मारकर हत्या

-चार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Oplus_131072

बिहार/अनीशा चौहान/- बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, जबकि आम जनता खौफ के साये में जी रही है। ताजा मामला हाजीपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता शिव शंकर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें चार गोलियां लगीं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह वारदात बिदुपुर थाना क्षेत्र के पैकौली चौक के पास रात करीब 11 बजे हुई।

मोटरसाइकिल से लौट रहे थे RJD नेता

पुलिस के अनुसार, शिव शंकर सिंह रात को अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से हाजीपुर शहर की ओर जा रहे थे। घर से कुछ किलोमीटर दूर ही अपराधियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

चार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, घटना में चार बदमाश शामिल थे, जो दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। हत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि RJD नेता के परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

नालंदा में युवक को गोली मारकर किया घायल

इसी बीच, नालंदा से भी गोलीबारी की खबर आई है। दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय के पास सोमवार शाम बदमाशों ने एक युवक को तीन गोलियां मार दीं। घायल युवक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के बरनौसा गांव निवासी हर्ष कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अन्यत्र रेफर कर दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox