बल्लभगढ़ में दर्दनाक हादसा : दोस्त को बचाने के चक्कर में यमुना नदी में डूबा व्यक्ति

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बल्लभगढ़ में दर्दनाक हादसा : दोस्त को बचाने के चक्कर में यमुना नदी में डूबा व्यक्ति

हरियाणा/अनीशा चौहान/- हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र के गांव मंझावली के पास सोमवार को यमुना नदी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 44 वर्षीय सतीश नामक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। सतीश अपने दोस्त को बचाने के लिए नदी में कूद गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश वह दलदल में फंस गया और बाहर नहीं निकल पाया। इस घटना से परिजनों सहित पूरे इलाके में शोक की लहर है।

थाना तिगांव पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बदरपुर निवासी सतीश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जेवर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। सतीश जेबी नॉलेज पार्क कॉलेज की बस में परिचालक के पद पर कार्यरत था। सोमवार को वह अपने चालक साथी राहुल के साथ गांव मंझावली स्थित यमुना नदी के पास पहुंचा था। इसी दौरान राहुल ने नहाने की इच्छा जताई और नदी में उतर गया। अचानक नहाते समय राहुल डूबने लगा। यह देखकर सतीश तुरंत उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया।

राहुल को तो सतीश ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद नदी के दलदल में फंस गया। साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया, मगर सतीश गहराई में चला गया और उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

तिगांव थाना प्रभारी राजबीर कुमार ने बताया कि मृतक सतीश अविवाहित था। उसके माता-पिता और भाई पहले ही गुजर चुके हैं। उसका केवल एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। घटना की जानकारी बहन और अन्य परिजनों को दे दी गई है। वहीं, राहुल बल्लभगढ़ की राजीव कॉलोनी में रहता है और हादसे के बाद सुरक्षित है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox