बिहार के आठों लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक लगभग 24.25प्रतिशत मतदान हुआ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार के आठों लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक लगभग 24.25प्रतिशत मतदान हुआ

-बख्तियारपुर मतदान केंद्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वोट डालते हुए नजर आए

पटना/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण के दौरान बिहार के आठ लोकसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। इस आठ सीटों पर सुबह 11 बजे तक लगभग 24.25 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर के मंजू सिन्हा गर्ल्स हाईस्कूल के 236 नंबर बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद वह अपने परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए गांव पहुंचे।

मंत्री श्रवण कुमार सहित इन दिग्गजों ने किया मतदान
वहीं बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा में मतदान किया। पटना साहिब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पुत्र तेजप्रताप यादव एवं तेजस्वी प्रसाद यादव, पुत्री मीसा भारती एवं रोहिणी आचार्य ने पटना के एक मतदान केंद्र पर वोटिंग की।

महिला मतदाताओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह
बता दें कि भीषण गर्मी के बावजूद मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही है। विशेषकर महिला मतदाताओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह है। वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रही हैं। अंतिम चरण के चुनाव में केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव और उपेंद्र कुशवाहा जैसे दिग्गज की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हैं। साथ ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती अपनी पहली जीत के लिए तीसरी बार पाटलिपुत्र से संघर्ष कर रही हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार गायक अभिनेता पवन सिंह पहली बार काराकाट से चुनाव मैदान में हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox